Microsoft Word tips: इन टिप्स और ट्रिक से आप भी बन जाएंगे एक्सपर्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 22 Jul 2022 04:07 PM IST
सार

इस रिपोर्ट में हम आपको MS Word के कुछ कमाल के फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी इस सॉफ्टवेयर और वर्ड फोरमेटिंग के एक्सपर्ट बन जाएंगे।

विज्ञापन
Microsoft Word Tips & Tricks: Know Ms Word Secret Tricks And Shortcuts In Hindi
Microsoft Word Tips & Tricks - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने MS Word को साल 1983 में लॉन्च किया था। तब से ही वर्ड फोरमेटिंग के लिए MS Word को बहुत अधिक पसंद किया जाता है। इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस सॉफ्टवेयर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें वर्ड फोरमेटिंग के लगभग सभी कामों को आसानी से किया जा सकता है। लेकिन क्या आप इस सॉफ्टवेयर के सभी फिचर्स को जानते हैं? इस रिपोर्ट में हम आपको MS Word के कुछ कमाल के फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी इस सॉफ्टवेयर और वर्ड फोरमेटिंग के एक्सपर्ट बन जाएंगे। चलिए जानते हैं इन टिप्स और ट्रिक्स के बारे में...

    स्टार्ट टाइपिंग एनीवेयर

    कभी-कभी आप MS Word में टाइपिंग पेज के एकदम शुरुआत से शुरू नहीं करते हैं। मान लीजिए की आपको पेज के बीच से लिखना शुरू करना है, तब आपको बार-बार इंटर और स्पेस बटन दवाकर कर्सर को वहां तक ले जाना पड़ता है। लेकिन इसके बदले आप सिर्फ डबर क्लिक से भी इस काम को कर सकते हैं। जिस जगह से आपको टाइपिंग शुरू करनी है आपको सिर्फ उस स्थान पर डबल क्लिक कहना है, MS Word अपने आप उस जगह पर कर्सर को भेज देगा और आप टाइपिंग कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    फोकस मोड

    MS Word पर एक फोकस मोड भी होता है, जिसका इस्तेमाल आप टेक्स्ट के पढ़ते समय कर सकते हैं। यह मोड सभी डिस्ट्रेक्शन को बंद कर देता है, जैसे की बैकग्राउंड की व्हाइट स्पैस और रिबन मेन्यू (इस पर फाइन नेम लिखा होता है) को भी छुपा देता है। फोकस मोड को एक्टिवेट करने के बाद आपको स्क्रीन पर केवल साफ-सुथरी वर्कप्लेस देखने को मिलती है। फोकर मोड को ऑन करने के लिए आपको view tab पर जाना है और focus mode को सिलेक्ट कर देना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पीडीएफ को वर्ड डॉक्यूमेंट में बदलना

    हम जानते हैं कि वर्ड डॉक्यूमेंट को पीडीएफ में बदलना कितने यूजफुल है। लेकिन हमें यह नहीं पता कि पीडीएफ को भी वर्ड डॉक्यूमेंट में बदला जा सकता है। जिसके बाद आप पीडीएफ फाइल में बदलाव भी कर सकेंगे। इसके लिए आपको MS Word में File ऑप्शन पर क्लिक करना है, फिर Open में जाकर पीडीएफ डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट कर लेना है। इसके बाद MS Word अपने आप उसे वर्ड डॉक्यूमेंट में बदल देगा। इस फीचर से आप इमेज को भी वर्ड डॉक्यूमेंट में बदल सकते हैं।

    Alphabetical ऑर्डर में लिस्ट बनाना

    यदि आपके पास वर्ड डॉक्यूमेंट में एक लिस्ट है और आप उसे Alphabetical ऑर्डर के हिसाब से व्यवस्थित (Arrange) करना चाहते हैं तो MS Word में यह फीचर भी मौजूद है। इसके लिए आपको उस टेक्स्ट को सिलेक्ट करना है जिसे आप व्यवस्थित करना चाहते हैं, उसके बाद होम टैब पर जाकर sort icon पर क्लिक करना है। इसके बाद एक Dialogue बॉक्स ओपन होगा, इसमें आप पैरामीटर सेट करके अपने टेक्स्ट को व्यवस्थित कर पाएंगे। आप Alphabetical और Reverse Alphabetical ऑर्डर भी सिलेक्ट कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें