Privacy Tips: कहीं आपका फोन भी तो चुपचाप नहीं सुन रहा आपकी निजी बातें? एंड्राॅयड और ios यूजर्स ऐसे करें पता

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Mon, 20 Jul 2026 06:30 AM IST
सार

Microphone Permission:

आज के समय में लगभग हर एप इंस्टॉल होते समय माइक्रोफोन की परमिशन मांगता है। लोग अक्सर बिना सोचे समझे Allow भी कर देते हैं, फिर वह भूल जाते हैं कि किन एप्स को माइक्रोफोन का एक्सेस दिया गया है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप यहां बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं कि फोन का माइक्रोफोन किन एप्स के पास है? और अनावश्यक एप्स की परमिशन भी बंद कर सकते हैं। जानिए कैसे...

विज्ञापन
Microphone Permission, Find Which Apps Access Phone's Mic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Microphone Settings:

    बढ़ते साइबर अपराध के बीच इस समय प्राइवेसी सबसे ज्यादा जरूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया से लेकर गेमिंग एप्स तक, हर कोई डाउनलोड होते ही सबसे पहले फोन के माइक्रोफोन का एक्सेस मांगता है। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि इस लापरवाही से उनकी निजी बातचीत भी लीक हो सकती है। यहां अच्छी बात यह है कि कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके एंड्रॉइड और आईओएस (iOS) दोनों पर इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

    माइक्रोफोन परमिशन चेक करना क्यों जरूरी है?

    फोन का माइक्रोफोन आपकी आवाज रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर किसी एप में इसकी परमिशन है, जिसे इसकी जरूरत नहीं है, तो आपकी प्राइवेसी प्रभावित हो सकती है। इसलिए समय-समय पर यह जांचना जरूरी है कि किन एप्स के पास माइक्रोफोन एक्सेस है।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें चेक

    अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं और यह जानने चाहते हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं..एंड्राॅयड यूजर्स सबसे पहले सेटिंग्स खोलें।इसके बाद प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी सेक्शन में जाएं और माइक्रोफोन विकल्प चुनें।यहां आपको उन सभी एप्स की सूची दिखाई देगी जिन्हें माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की अनुमति मिली हुई है। अगर कोई अनावश्यक एप दिखाई दे, तो उस पर टैप करके Don't Allow या Deny का विकल्प चुन सकते हैं।ध्यान रखें कि सैमसंग, वीवो जैसे अलग-अलग ब्रांड्स में सेटिंग्स का नाम थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन प्रक्रिया लगभग समान रहती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone यूजर्स कैसे जांचे?

    अगर आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटीपर टैप करें। इसके बाद माइक्रोफोन विकल्प खोलें।यहां उन सभी एप्स की सूची दिखाई देगी जिन्हें माइक्रोफोन एक्सेस मिला हुआ है। जिस एप को अनुमति नहीं देना चाहते, उसके सामने दिया गया स्विच बंद कर दें।

    कैसे पता करें कि अभी माइक्रोफोन इस्तेमाल हो रहा है?

    बहुत लोगों का नहीं पता होता है कि फोन खुद भी संकेत देता है कि माइक्रोफोन एक्टिव है।एंड्राॅयड में स्क्रीन के ऊपर हरा डॉट या माइक्रोफोन आइकन दिखाई देता है।आईफोन में स्क्रीन के ऊपर नारंगी रंग का छोटा डॉट दिखता है।अगर कॉल या रिकॉर्डिंग के बिना भी यह संकेत दिखाई दे, तो तुरंत जांचें कि कौन-सा एप बैकग्राउंड में चल रहा है।

    फोन की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये आदत

    किसी भी एप को माइक्रोफोन की परमिशन तभी दें, जब उसकी वास्तव में जरूरत हो। जिन एप्स का माइक्रोफोन से कोई संबंध नहीं है, उनकी परमिशन बंद रखना बेहतर माना जाता है। इससे आपकी प्राइवेसी और फोन की सुरक्षा दोनों मजबूत रहती हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें