अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म: घर बैठे आधार से ऑनलाइन बनवाएं मैरिज सर्टिफिकेट; जानें प्रोसेस
Online Marriage Certificate Apply
: शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट एक जरूरी दस्तावेज माना जाता है। इसके बिना कई सरकारी और कानूनी काम अटक सकते हैं, जैसे पासपोर्ट बनवाना, बैंक से जुड़े काम या अन्य आधिकारिक प्रक्रियाएं। इसके बावजूद कई लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर और जटिल प्रक्रियाओं के डर से इसे टालते रहते हैं, लेकिन अधिकतर लोग नहीं जानते कि आधार कार्ड से भी आसानी से मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है। इस लेख में जानिए कैसे...

विस्तार
Aadhaar Card Marriage Registration:
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब कपल्स अपने आधार कार्ड की मदद से राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आधार के जरिए डिटेल्स फेच करने से फॉर्म में गलती की गुंजाइश खत्म हो जाती है और प्रोसेस भी तेज होता है। इसके लिए आपको बस कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, फिर फीस भरकर, तय तारीख पर रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर वेरिफिकेशन करवाना होगा।
Marriage Certificate Documents List: आवेदन से पहले रखें ये जरूरी दस्तावेज
अगर आप अपने आधार कार्ड से मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें...पति और पत्नी दोनों का आधार कार्ड।10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र।।शादी का निमंत्रण पत्र या धार्मिक स्थल का विवाह प्रमाण पत्र।पति-पत्नी की संयुक्त फोटोदो गवाहों के आधार कार्ड और उनकी फोटो।Digital Marriage Certificate Process: आधार कार्ड से कैसे बनवाएं मैरिज सर्टिफिकेट
आधार कार्ड से मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जैसे मान लीजिए अगर आप यूपी के रहने वाले हैं, तो आपको igrsup.gov.in पर अगर दिल्ली के हैं, तो आपको edistrict.delhigovt.nic.in पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा।फिर नई यूजर आईडी बनाएं और लॉगिन करने के बाद Marriage Registration के विकल्प को चुनें।फिर न्यू एप्लीकेशन पर क्लिक करके आवेदन शुरू कर दें।फॉर्म भरते समय ध्यान रखें किआधारनंबर डालकर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। इससे आपकी नई जानकारी अपने आप भर जाएगी।इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें।यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने एक एप्लिकेशन नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।Marriage Registration Online Portal: वेरिफिकेशन करने के बाद ये करें
ये ऑनलाइन प्रोसेस होने के बाद, आपको तय तारीख पर पति-पत्नी और दो गवाहों के साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर एसडीएम या रजिस्ट्रार ऑफिस जाना होगा। वहां वेरिफिकेशन होते ही आपका डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।