लैपटॉप स्क्रीन चमकाने के चक्कर में न करें यह भूल: इन वाइप्स से हो सकता है नुकसान, क्या है सफाई का सही तरीका?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 28 Nov 2026 09:29 AM IST
सार
  • अल्कोहल वाइप्स से स्क्रीन को पहुंच सकता है नुकसान।
  • एंटी-ग्लेयर कोटिंग हो सकती है खराब।
  • 91% अल्कोहल वाले वाइप्स से ज्यादा से ज्यादा बचें।
  • माइक्रोफाइबर कपड़ा सबसे सुरक्षित विकल्प है।
विज्ञापन
Laptop Screen Cleaning: Why Alcohol Wipes Damage Display, What Should Use Instead
लैपटॉप स्क्रीन क्लीनिंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    रोजाना काम करते-करते लैपटॉप की स्क्रीन पर धूल, उंगलियों के निशान और दाग-धब्बे दिखने की लगते है। इन्हें साफ करने के लिए कई लोग अल्कोहल वाइप्स (Alcohol Wipes) का इस्तेमाल करते हैं। ये वाइप्स आसानी से मिल जाते हैं और स्क्रीन की सफाई का तेज तरीका भी लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका इस्तेमाल आपके लैपटॉप की स्क्रीन को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकता है? दरअसल, ज्यादा मात्रा में अल्कोहल या गलत तरह के वाइप्स स्क्रीन पर मौजूद खास कोटिंग को खराब कर सकते हैं। ऐसे में स्क्रीन साफ करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और किनसे बचना जरूरी है? आइए जानते हैं इस लेख में...

    अल्कोहल वाइप्स से क्यों हो सकता है स्क्रीन को नुकसान?

    • स्क्रीन साफ करने के लिए अल्कोहल वाइप्स एक आसान विकल्प जरूरत होता है, लेकिन आपको अंदाजा भी नहीं ही इस तरह की सतह पर इनका इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है। इनका असर इस बात पर निर्भर करता है कि आप डिवाइस का कौन-सा हिस्सा साफ कर रहे हैं।
    • ज्यादा मात्रा में अल्कोहल डिवाइस के गोंद को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, कम मात्रा में अल्कोहल बाहरी हिस्सों, जैसे कीबोर्ड के बटनों की सफाई के लिए ठीक हो सकता है। हालांकि, लैपटॉप की स्क्रीन पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
    • अगर लैपटॉप बनाने वाली कंपनी स्क्रीन की सफाई के लिए इसकी अनुमति देती है, तभी 70 प्रतशित आइसोप्रोपिल अल्कोहल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल स्क्रीन की ऊपरी कोटिंग को खराब कर सकता है।

    स्क्रीन की खास कोटिंग हो सकती है खराब

    • अगर आपने ध्यान दिया हो, तो आपने देखा होगा कि ज्यादातर लैपटॉप की स्क्रीन पर एक खास तरह की कोटिंग होती है। इसका काम स्क्रीन पर पड़ने वाली चमक को कम करना और उंगलियों के निशान पड़ने से रोकना है। इसे एंटी-ग्लेयर और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग कहा जाता है।
    • अल्कोहल के संपर्क में आने से यह कोटिंग खराब हो सकती है। खासतौर पर ज्यादा मात्रा वाले अल्कोहल वाइप्स स्क्रीन के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए 91 प्रतिशत या इससे ज्यादा मात्रा वाले अल्कोहल वाइप्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसी तरह, एथिल अल्कोहल वाले वाइप्स भी स्क्रीन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, एथिल और आइसोप्रोपिल अल्कोहल का असर अलग-अलग हो सकता है।

    स्क्रीन पर दाग और नमी भी छोड़ सकते हैं वाइप्स

    बाजार में मिलने वाले सभी अल्कोहल वाइप्स एक जैसे नहीं होते। कुछ वाइप्स में रंग, खुशबू और मॉइस्चराइजर जैसी चीजें भी मिलाई जा सकती हैं। जिनके इस्तेमाल से स्क्रीन पर दाग पड़ सकते हैं। इसके अलावा, स्क्रीन पर खुशबू या नमी भी रह जाती है। इससे स्क्रीन की सफाई करने के बजाय उसकी सतह पर दूसरी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

    क्या है लैपटॉप की स्क्रीन साफ करने का सही तरीका?

    एक्सपर्ट्स कहते हैं किअगर आप लैपटॉप की स्क्रीन साफ करने के लिए वाइप्स का ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सामान्य अल्कोहल वाइप्स खरीदने के बजाय खास स्क्रीन क्लीनिंग वाइप्स चुनें। इसके लिए स्क्रीन क्लीनर, मॉनिटर क्लीनर और इलेक्ट्रॉनिक क्लीनर किट खरीद सकते हैं। ये प्रोडक्ट खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की स्क्रीन की सफाई के लिए बनाए जाते हैं। इनमें एथिल अल्कोहल और दूसरे नुकसानदायक केमिकल्स नहीं होते हैं।

    माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें लैपटॉप की स्क्रीन

    • लैपटॉप की स्क्रीन साफ करने का सबसे सुरक्षित तरीका माइक्रोफाइबर कपड़े (Microfiber Cloth) को माना जाता है। इससे स्क्रीन पर जमी धूल और हल्के दाग-धब्बों को आसानी से हटाया जा सकता है।
    • इसके लिए माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन को बहुत हल्के हाथों से साफ करें। ध्यान रखें कि कपड़े को स्क्रीन पर ज्यादा जोर से न रगड़ें। ऐसा करने से स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है।
    • दरअसल, सफाई करते समय आपका मकसद सिर्फ स्क्रीन पर जमी धूल हटाना होना चाहिए, न कि उस पर ज्यादा दबाव डालना। इसलिए सामान्य सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा बेहतर विकल्प है।
    • यहां पर ध्यान रखें कि लैपटॉप की स्क्रीन पर किसी भी तरह का क्लीनिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले कंपनी की ओर से दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें। इससे स्क्रीन की खास कोटिंग को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।