Laptop Buying Guide: नए लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 25 Aug 2022 05:21 PM IST
सार

आपको केवल मूवी देखने, नॉर्मल वर्ड फॉर्मेटिंग और हल्के फुल्के ऑफिस वर्क के लिए लैपटॉप लेना है तो आप i3 प्रोसेसर वाला लैपटॉप ले सकते हैं। हालांकि यह लैपटॉप थोड़े स्लो होते हैं, जिससे कारण आप इसमें बहुत ज्यादा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Laptop Buying Guide Things To Consider Before Buying A Laptop In Hindi
Laptop Buying Guide - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    आजकल वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन स्टडी और एडिटिंग के लिए भी लैपटॉप बेहद जरूरी डिवाइस हो गया है। इससे नॉर्मल वर्ड फॉर्मेटिंग से लेकर हेवी गेमिंग और वीडियो एडिटिंग तक के काम किए जा सकते हैं। ऐसे में लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन और साइज का आपके यूसेज पर प्रभाव रहता है। यदि आप भी एक नए लैपटॉप को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको लैपटॉप से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताएंगे जो आपको नए लैपटॉप के चुनाव में मददगार होने वाली हैं। चलिए जानते हैं।

    लैपटॉप में सबसे जरूरी उसका प्रोसेसर होता है। आपको अपने काम के हिसाब से लैपटॉप के प्रोसेसर का चुनाव करना है। मान लीजिए कि आपको केवल मूवी देखने, नॉर्मल वर्ड फॉर्मेटिंग और हल्के फुल्के ऑफिस वर्क के लिए लैपटॉप लेना है तो और i3 प्रोसेसर वाला लैपटॉप ले सकते हैं। हालांकि यह लैपटॉप थोड़े स्लो होते हैं, जिससे कारण आप इसमें बहुत ज्यादा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप i3 प्रोसेसर की जगह i5 प्रोसेसर वाला लैपटॉप ले सकते हैं। इस लैपटॉप में आप वर्ड फॉर्मेटिंग के साथ-साथ नॉर्मल गेमिंग और थोड़ी बहुत एडिटिंग भी कर सकेंगे। नॉर्मल यूज वाले टास्क में इस प्रोसेसर में आपको कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।

    विज्ञापन

    अब बात करते हैं हेवी गेमर और वीडियो एडिटिंग का काम करने वाले यूजर्स की। इन यूजर्स को i7 या i9 प्रोसेसर वाले लैपटॉप को खरीदने के बारे में सोचना चाहिए। यह प्रोसेसर हेवी टास्क के अलावा मल्टिटास्किंग भी आसानी से कर लेते हैं। बता दें कि इंटेल के साथ ही एएमडी के भी कई सारे प्रोसेसर मार्केट में उपलब्ध हैं आप कम बजट होने पर इस कंपनी के प्रोसेसर को भी ऑप्शन में रख सकते हैं। एएमडी में आपको कम कीमत में भी अच्छी परफोर्मेंस वाले प्रोसेसर मिल जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्टोरेज का आपके लैपटॉप की स्पीड पर काफी असर देखने को मिलता है। कोशिश करें कि HDD की जगह SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप को खरीदें। SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप में फाइल ओपन और क्लोज करने में कम समय लगता है, साथ ही इन लैपटॉप की रीड-राइड स्पीड भी काफी तेज होती है। हालांकि SSD, HDD स्टोरेज के मुकाबले कीमत में महंगी होती हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें