ऑनलाइन फ्रॉड होने पर सबसे पहले यहां करें शिकायत, बच जाएगी मेहनत की कमाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Apr 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
Know Online Fraud Complaint Helpline Number for Instant Action News in Hindi
cyber fraud - फोटो : amarujala

    साइबर फ्रॉड में हर रोज इजाफा हो रहा है। आए दिन लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। भारत में जितनी तेजी से बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन हो रही हैं, उससे अधिक तेजी से बैंकिंग फ्रॉड भी हो रहे हैं। किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फ्रॉड होने पर जानकारी के अभाव में लोग समय पर और सही जगह पर शिकायत नहीं कर पाते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने और लोगों की मेहनत की कमाई बचाने के लिए होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने हाथ मिलाया है। होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है जिसपर आप तुरंत शिकायत कर सकते हैं। इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। आइए जानते हैं विस्तार से...

    गृह मंत्रालय, भारत सरकार
    गृह मंत्रालय, भारत सरकार - फोटो : ANI

    होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 155260 हेल्पलाइन पर शुरू किया है। यदि आप किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होते हैं तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें। 7 से 8 मिनट में आपके खाते से उड़ाए गए पैसे जिस आईडी से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई होगी। हेल्पलाइन, उस बैंक या ई-साइट्स को अलर्ट मैसेज पहुंचेगा। फिर रकम होल्ड पर चली जाएगी।

    https://cybercrime.gov.in/
    https://cybercrime.gov.in/ - फोटो : https://cybercrime.gov.in/

    ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टलhttps://cybercrime.gov.in/और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के साथ 155260 पायलट प्रोजेक्ट 2020 में शुरू हुआ था लेकिन अब इसे पूरी तरह लॉन्च कर दिया गया है। इस साइबर पोर्टल पर कोई भी किसी तरह के भी साइबर क्राइम या फ्रॉड की शिकायत कर सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें