Karwa Chauth AI Images: करवाचौथ पर एआई से बनवाएं चांदनी रात वाली फोटो, जानें Google Gemini के खास Prompts

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 10 Oct 2025 01:33 PM IST
सार

Karwa Chauth Moonlight Photos With Google Gemini:

करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और इस दिन की खूबसूरती को तस्वीरों में कैद करती हैं। अब Google Gemini की मदद से आप अपनी करवाचौथ फोटो को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

विज्ञापन
karwa chauth moon light photos with google gemini ai prompts
गूगल जेमिनी से फोटो को बनाए यादगार - फोटो : AI

    विस्तार

    देशभर की महिलाएं आज करवाचौथ का व्रत मना रही हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चांद को देखकर और पूजा करने के बाद व्रत खोला जाता है। करवाचौथ पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर सजती-संवरती हैं और इस दिन की खूबसूरती को कैमरे में कैद करना नहीं भूलतीं।

    आजकल सोशल मीडिया पर फेस्टिव लुक की तस्वीरें खूब ट्रेंड करती हैं। लेकिन कई बार मनचाही फोटो क्लिक होने के बावजूद उसमें कोई न कोई कमी रह जाती है। ऐसे में आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मनचाही तस्वीरें बना सकती हैं। आप Google Gemini के जरिए कुछ खास प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर करवाचौथ की फोटो को परफेक्ट लुक दे सकती हैं। आपको बस कुछ सिंपल इंग्लिश प्रॉम्प्ट्स डालना है और एआई पति के साथ आपकी फोटो को यादगार बना देगा।

    विज्ञापन
    एआई से दें तस्वीरों को प्यारा लुक
    एआई से दें तस्वीरों को प्यारा लुक - फोटो : AI

    इन 5 Prompts को यूज कर बनाएं करवाचौथ की सुंदर तस्वीरें

    एआई आपको सुंदर तस्वीरें बनाकर दे इसके लिए आपको अपने पति के साथ की तस्वीर अपलोड करनी होगी। तस्वीर अगर करवाचौथ में खींची गई हो तो और भी बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आपको तस्वीर के साथ यहां बताए गए इंग्लिश Prompts को कॉपी कर गूगल जेमिनी के चैट बॉक्स में पेस्ट कर इंटर कर देना है और कुछ सेकेंड्स में आपके पति से साथ आपकी शानदार तस्वीर बन गाएगी। यहां बताए गए प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें:

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    1. A radiant wife, dressed in a vibrant red traditional lehenga, with intricate mehndi, looking up at the bright full moon through her sieve. Her loving husband stands close behind her, his hand gently touching her shoulder, both smiling warmly. The rooftop is lit with twinkling string lights, creating a celebratory and bright atmosphere.

    2. A serene and bright image of a couple standing under the large full moon. The wife is still holding her puja thali, her eyes filled with love and dedication as she looks at her husband. The scene conveys deep affection in a clear, celebratory night setting.

    करवाचौथ
    करवाचौथ - फोटो : AI

    3. A close-up of a joyful couple on their beautifully decorated patio at night. The wife, with a contented smile, is breaking her fast with a sip of water offered by her husband in a medium sized steel glass. The full moon is visible in the background, casting a soft glow, and colorful lanterns hang around them.

    4. A wide shot of a couple on a brightly lit terrace. The wife is performing the Karwa Chauth puja, with her thali and karva, under the clear night sky where the moon shines brightly. Her husband is proudly watching her, and everyone has happy, anticipatory expressions.

    5. A candid moment capturing a husband playfully trying to get his wife to smile even wider as she completes her moon sighting ritual. She's looking through the sieve at the moon, while he's looking at her with adoration. The scene is illuminated by decorative lights and the bright moonlight, creating a cheerful mood.

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें