Instagram Bio Links: इंस्टाग्राम बायो में एक साथ कैसे जोड़ें पांच लिंक? जानें सबसे आसान तरीका

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 08 Aug 2026 09:12 AM IST
सार

Instagram Bio Links:

क्या आप भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल या पोर्टफोलियो का लिंक जोड़ना चाहते हैं? अब इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत नहीं है। आप आसानी से महज कुछ ही मिनटों में लिंक जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Instagram Bio Tips, Add Up 5 Links Your Profile Easy Steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Instagram Multiple Links:

    इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज सिर्फ मनोरंजन या फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो दिखाने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में कई लोग अपने इंस्टाग्राम बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ऑनलाइन स्टोर और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक जोड़ना चाहते हैं।

    अच्छी बात यह है कि अब इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को प्रोफाइल में एक नहीं, बल्कि पांच बाहरी लिंक जोड़ने की सुविधा देता है। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत नहीं पड़ती।

    इंस्टाग्राम बायो में कई लिंक कैसे जोड़ें?

    • इंस्टाग्राम एप खोलें और नीचे दाईं ओर दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
    • अब प्रोफाइल पेज पर जाकर Edit Profile विकल्प चुनें।
    • इसके बाद लिंक्स सेक्शन पर टैप करें और Add External Link विकल्प चुनें।
    • जिस वेबसाइट या प्लेटफॉर्म का लिंक जोड़ना चाहते हैं, उसका URL पेस्ट करें।
    • आप चाहें तो लिंक का एक टाइटल भी लिख सकते हैं, जिससे प्रोफाइल पर उसकी पहचान आसानी से हो सके।
    • अब डन या चेकमार्क पर टैप करके लिंक सेव कर दें।
    • अगर और लिंक जोड़ने हैं, तो यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अधिकतम पांच लिंक जोड़े जा सकते हैं।

    प्रोफाइल पर लिंक कैसे दिखाई देते हैं?

    इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर केवल पहला लिंक सीधे दिखाई देता है। बाकी लिंक and X others के रूप में दिखते हैं। जब कोई यूजर उस विकल्प पर टैप करता है, तो सभी लिंक पूरी तरह खुल जाता है।

    लिंक का क्रम कैसे बदलें?

    अगर आप चाहते हैं कि आपकी वेबसाइट या सबसे जरूरी लिंक सबसे ऊपर दिखाई दे, तो उसका क्रम बदल सकते हैं।

    ऐसे बदलें लिंक की पोजिशन

    • प्रोफाइल पर जाएं और एडिट प्रोफाइल पर टैप करें।
    • अब लिंक्स विकल्प चुनें।
    • ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें।
    • रिऑर्डर लिंक्स विकल्प चुनें।
    • जिस लिंक को ऊपर या नीचे करना है, उसके बगल वाले हैंडल को दबाकर रखें।
    • अब लिंक को अपनी पसंद की जगह पर ड्रैग करें और सेव कर दें।

    सबसे ऊपर कौन-सा लिंक रखना चाहिए?

    इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सबसे पहले वही लिंक दिखाई देता है, जो सूची में सबसे ऊपर होता है। ऐसे में कोशिश करें कि अपनी वेबसाइट, ऑनलाइन स्टोर, यूट्यूब चैनल या पोर्टफोलियो का लिंक सबसे ऊपर रखें।