Induction Tips: इंडक्शन पर खाली बर्तन रखकर चलाते हैं? जानिए क्यों भारी पड़ सकती है ये आदत
Why Empty Pan Damage Induction:
एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच घरों में इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गैस चूल्हे की एक पुरानी आदत आपके नए इंडक्शन को हमेशा के लिए खराब कर सकती है? इंडक्शन पर खाली बर्तन चढ़ाना न केवल आपके बर्तन को जला सकता है, बल्कि इसके अंदरूनी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल्स और सेंसर्स को भी जलाकर राख कर सकता है। जानिए इंडक्शन कुकिंग से जुड़ी ये जरूरी सावधानी...

आजकल रसोई में इंडक्शन चूल्हा एक जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी तकनीक गैस स्टोव से बिल्कुल अलग है। गैस पर हम अक्सर खाली बर्तन चढ़ाकर फिर तेल या पानी डालते हैं, लेकिन इंडक्शन पर ऐसा करना सीधे तौर पर खतरनाक साबित हो सकता है।

1. क्यों खतरनाक है खाली बर्तन रखना?
इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड तकनीक पर काम करता है। इसके कांच के नीचे कॉपर की एक कॉइल होती है। जब आप इस पर लोहे या स्टील का बर्तन रखते हैं, तो रेडिएशन के जरिए बर्तन में एडी करंट पैदा होता है जो उसे गर्म करता है। अगर बर्तन खाली है, तो वह बहुत ही कम समय में ओवरहीट हो जाता है। चूंकि गर्मी को सोखने के लिए अंदर कोई भोजन या पानी नहीं होता, इसलिए वह हीट वापस कुकिंग सरफेस की ओर लौटने लगती है।
ये भी पढ़ें: Induction Error Codes: बार-बार मैकेनिक बुलाने का झंझट खत्म, घर बैठे ऐसे ठीक करें E1 से E9 तक के एरर कोड्स

2. हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
सेंसर की खराबी
: इंडक्शन के अंदर तापमान को कंट्रोल करने वाले संवेदनशील सेंसर लगे होते हैं। अत्यधिक गर्मी इन सेंसर्स को पिघला या खराब कर सकती है, जिससे चूल्हा काम करना बंद कर देगा।सरफेस का चटकना: इंडक्शन का ऊपरी ग्लास बहुत मजबूत होता है, लेकिन अचानक बढ़े हुए तापमान की वजह से इसमें दरारें आ सकती हैं। इसके अलावा खाली बर्तन का तल तुरंत लाल होकर जल सकता है या उसका आकार बिगड़ सकता है।
- 'गूगल जीतेगा AI की जंग': एलन मस्क ने पहली बार मानी अपनी हार, पर स्पेस को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
- 10 साल में इंटरनेट की दुनिया बदली: ₹269 वाला 1GB डेटा अब मात्र 8 रुपये में, ब्रॉडबैंड यूजर्स में 400% का उछाल
- X Dislike Button: यूट्यूब की तरह अब X पर भी मिलेगा डिसलाइक बटन, केवल वेरिफाइड यूजर्स के लिए होगा रिलीज
- Tim Cook: 'स्क्रीन छोड़िए, कुदरत से जुड़िए', एपल सीईओ टिम कुक ने स्मार्टफोन यूजर्स को दी सलाह