Google Chrome: गूगल क्रोम के ये 10 ट्रिक जान जाएंगे तो ऑफिस में स्मार्ट हो जाएंगे, नोट कर लें
रीडिंग लिस्ट (Reading List)- आप किसी भी वेबसाइट को बाद में पढ़ने के लिए सेव कर सकते हैं। बुकमार्क बार में "Reading List" का उपयोग करें और कोई भी पेज इसमें एड करें।

विस्तार
Google Chrome आप भी इस्तेमाल करते होंगे और इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है। गूगल क्रोम आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है। क्रोम ब्राउजर में कई बेहतरीन फीचर्स हैं जो आपके ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। आज हम इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ शानदार टिप्स बताएंगे।
इंकॉग्निटो मोड (Incognito Mode)-
यह मोड आपको निजी तौर पर ब्राउज़ करने की सुविधा देता है। आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री सेव नहीं होती और कूकीज भी नहीं स्टोर होती हैं। इसे खोलने के लिए: विंडोज में Ctrl + Shift + N दबाएं।ग्रुप टैब्स (Group Tabs)-एक साथ कई टैब्स को व्यवस्थित रखने के लिए टैब ग्रुपिंग का इस्तेमाल करें। आप एक टैब ग्रुप बना सकते हैं और उसे रंगीन लेबल भी दे सकते हैं। टैब पर राइट-क्लिक करें और "Add to New Group" चुनें।रीडिंग लिस्ट (Reading List)-आप किसी भी वेबसाइट को बाद में पढ़ने के लिए सेव कर सकते हैं। बुकमार्क बार में "Reading List" का उपयोग करें और कोई भी पेज इसमें एड करें।
पिन टैब्स (Pin Tabs)-
जरूरी टैब्स को पिन कर सकते हैं ताकि वे हमेशा सबसे पहले दिखें। टैब पर राइट-क्लिक करें और "Pin" चुनें।सर्च बार से सीधे कैलकुलेशन या क्वेश्चन सॉल्व करें-क्रोम के एड्रेस बार (Omnibox) में कैलकुलेशन, मुद्रा बदलना या सवाल पूछना संभव है। उदाहरण: 10 USD to INR या 5*20टास्क मैनेजर (Task Manager)- क्रोम का इनबिल्ट टास्क मैनेजर आपको पता लगाने में मदद करता है कि कौन-सा टैब या एक्सटेंशन सबसे ज्यादा संसाधनों का उपयोग कर रहा है। इसे खोलने के लिए: Shift + Esc