काम की बात: फोन में है यह एप तो नहीं कटेगा चालान, RC और DL की भी नहीं है जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Aug 2024 11:18 AM IST
सार

कई बार हमारी गाड़ी का चालान जरूरी डॉक्यूमेंट पास में ना होने के कारण कट जाता है लेकिन यदि आपके पास सिर्फ एक मोबाइल एप है तो आप चालान से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन
If you have downloaded mParivahan app in phone then No Need To Carry Original Papers Of Your Vehicle
Delhi Traffic Police - फोटो : ANI

    विस्तार

    ट्रैफिक चालान अब पहले जैसे नहीं रह गए हैं। अब तो कई बार चालान कटने का पता तब चलता है जब आपके फोन पर मैसेज आता है। इसके अलावा चालान की राशि भी अब पहले के मुकाबले काफी ज्यादा हो गई है। कई बार हमारी गाड़ी का चालान जरूरी डॉक्यूमेंट पास में ना होने के कारण कट जाता है लेकिन यदि आपके पास सिर्फ एक मोबाइल एप है तो आप चालान से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    वैसे इसे लेकर कोई नया नियम लागू नहीं हुआ है लेकिन बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। परिवहन मंत्रालय ने आईटी एक्ट के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा था कि अब ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस पेपर जैसे दस्तावेजों की ऑरिजनल कॉपी सत्यापन के लिए न ली जाए।

    विज्ञापन

    मंत्रालय ने कहा था कि डिजिलॉकर और एमपरिवहन एप पर मौजूद दस्तावेज की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी को वैध माना जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्यों के परिवहन विभागों और ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा था कि वे सत्यापन के लिए दस्तावेजों की ऑरिजिनल कॉपी न लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें