WhatsApp: +92, +84, +62 जैसे स्पैम कॉल से हैं परेशान तो ऑन कर लें यह सेटिंग, मिलेगी राहत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 30 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

यह WhatsApp कॉल भारत से नहीं बल्कि अन्य देशों से किए जा रहे हैं और लोगों को लाखों रुपये की चपत लगा रहे हैं। अब स्कैमर्स नए नंबरों से कॉल कर रहे हैं।

विज्ञापन
If you are troubled WhatsApp spam calls from 92 82 62 then turn on this setting
WhatsApp - फोटो : Istock

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर स्पैम कॉल के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में WhatsApp पर +84, +62, +60 नंबरों से स्पैम कॉल आ रहे थे। इस तरह के कॉल आपको बुरी तरह से अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ सकते हैं। इस संबंध में सरकार की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया था। दरअसल, यह कॉल भारत से नहीं बल्कि अन्य देशों से किए जा रहे हैं और लोगों को लाखों रुपये की चपत लगा रहे हैं। अब स्कैमर्स नए नंबरों से कॉल कर रहे हैं। यदि आपको इस तरह के स्पैम कॉल या मैसेज मिल रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको इससे बचने का शानदार तरीका बताने वाले हैं, जो स्पैम कॉल को एकदम खत्म कर देगा।

    बचाव जानने से पहले जान लेते हैं कि +92, +84, +62 जैसे नंबरों से आने वाली कॉल कहां से की जाती हैं। दरअसल, इस तरह के कॉल मलेशिया, केन्या, वियतनाम और इथोपिया से किए जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से इन स्पैम व्हाट्सएप नंबर से आने वाले कॉल में भारी इजाफा हुआ है। इन ISD नंबर से आने वाले कॉल आमतौर पर वीडियो कॉल होते हैं। इनके अलावा भारतीय कोड वाले नंबर से आने वाले अनजान कॉल भी खतरनाक हैं।

    विज्ञापन

    इन नंबर से वीडियो कॉल किया जा रहा है और जब तक आप कॉल रिसीव करके कुछ समझ पाते हैं तब तक ये साइबर ठग अपना काम कर चुके होते हैं। इन्हें सिर्फ कुछ सेकेंड का ऐसा वीडियो चाहिए जिसमें आपका चेहरा नजर आ रहा हो। इसके बाद आपके चेहरे को अश्लील वीडियो के साथ एडिट किया जाता है और फिर आपको ब्लैकमेल करने का खेल शुरू होता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी तक दी जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले साइलेंट अननोन कॉलर फीचर को जारी किया है, जिसका इस्तेमाल करके अनजान नंबर से आने वाले कॉल को डिफॉल्ट रूप से साइलेंट किया जा सकता है। साइलेंट अननोन कॉलर फीचर को व्हाट्सएप के नए प्राइवेसी फीचर के तौर पर पेश किया गया है। मेटा के अनुसार, इस फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली कॉल से निजात मिलेगा। नए फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को ऑटोमेटिक साइलेंट किया जा सकता है। हालांकि, यूजर्स बाद में इन कॉल्स को कॉल टैब में देख सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें