Tech Tips: स्मार्ट टीवी बार-बार हो रहा है हैंग तो ना हों परेशान, यहां है समाधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Dec 2024 02:08 PM IST
सार

अगर आपका स्मार्ट टीवी बार-बार रुकता है या स्लो हो जाता है, तो यहां दिए गए आसान और प्रभावी समाधान आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

If Smart TV is hanging again and again then don't worry here is the solution
smart tv buying guide - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्ट टीवी अब मनोरंजन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन जब यह बार-बार हैंग होने लगे, तो झुंझलाहट होने लगती है। ऐसा हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर या नेटवर्क समस्याओं की वजह से हो सकता है। अगर आपका स्मार्ट टीवी बार-बार रुकता है या स्लो हो जाता है, तो यहां दिए गए आसान और प्रभावी समाधान आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

    1. टीवी को रीस्टार्ट करें

    कभी-कभी, लंबे समय तक टीवी ऑन रहने से यह स्लो हो सकता है।कैसे करें: टीवी को बंद करें और उसे मेन पावर स्विच से भी डिस्कनेक्ट करें। 5-10 मिनट बाद दोबारा चालू करें।यह तरीका छोटे-छोटे तकनीकी गड़बड़ियों को ठीक कर सकता है।

    2. सॉफ्टवेयर अपडेट करें

    पुराना सॉफ्टवेयर टीवी के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है।कैसे करें: सेटिंग्स में जाएं और "सॉफ्टवेयर अपडेट" विकल्प खोजें।यदि कोई नया अपडेट उपलब्ध है, तो उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें।अपडेट अक्सर बग्स और गड़बड़ियों को ठीक करते हैं।

    और पढ़ें...