आईबॉल ने 4G VoLTE के साथ लॉन्च किया नया टैबलेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 14 Mar 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
iball launced new tablet with 4G VoLTE

    आईबॉल ने ‘स्लाइड ब्रेस-एक्सजे’ नाम से एक टैबलेट को बाजार में पेश किया है। यह 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी ने इसे ब्रॉन्ज गोल्ड रंग वैरिएंट में उतारा है। टैबलेट 10.1 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले से लैस है। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है।

    टैबलेट में 7800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें माइक्रो सिम कार्ड स्लॉट और वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी हैं। आईबॉल स्लाइड ब्रेस-एक्सजे टैबलेट में ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें माइक्रो-एचडीएमआई सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही यह राउंड-पिन डीसी चार्जिंग पोर्ट से लैस है। इसमें फ्लेक्सिबल किकस्टैंड भी दिया गया है।

    विज्ञापन

    ये हैं खूबियां

    -आईबॉल के स्लाइड ब्रेस-एक्सजे में डुअल-चैंबर्ड स्पीकर दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    -यह टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें