Tech Tips: क्या है एंड्रॉयड रिकवरी मोड? इसकी मदद से फोन की कई दिक्कतों को कर सकते हैं दूर

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 30 Jul 2024 07:56 PM IST
सार

अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस खबर के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस आर्टिकल में जानिए किस तरह से एंड्रॉयड रिकवरी मोड फोन की कई सारी परेशानियों को ठीक कर सकता है।

विज्ञापन
how to use android recovery mode to fix your phone know the features
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    एंड्रॉयड यूजर्स को समय-समय पर कई नए-नए फीचर्स मिलते हैं। दुनियाभर में इस ओएस का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। एंड्रॉयड में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनके बारे यूजर्स को सही को जानकारी नहीं होती है। ऐसा ही एक फीचर का नाम है एंड्रॉयड रिकवरी मोड। इस फीचर के जरिए कई सारे काम किए जा सकते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड रिकवरी मोड फीचर के जरिए डिवाइस की कई सारी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। जैसे अगर आपका फोन काफी धीमा चल रहा है या फिर एक ही सिस्टम पर अटक गया है। साथ ही फोन में मैलवेयर होने की कंडीशन में भी यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। इसके अलावा, एंड्रॉयड रिकवरी मोड के जरिए फोन की रैम और स्टोरेज भी बढ़ाई जा सकती है और कैशे फाइल्स को साफ किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    अब तक आप समझ गए होंगे कि एंड्रॉयड डिवाइस के लिए यह फीचर कितना काम का होता है। ऐसे में एडीबी के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस में अपडेट्स को लागू किया जा सकता है। अगर आप फोन में नई रैम डालना चाहते हैं तो भी इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इस तकनीक के जरिए फोन को पीसी से कनेक्ट करके ओएस अपडेट कर सकते हैं।एंड्रॉयड रिकवरी मोड में एक खास फीचर और मिलता है। इस फीचर के जरिए कुछ ऐसी फाइल्स को फोन से हटाया जा सकता है, जो फोन के सिस्टम में किसी भी तरह की दिक्कत पैदा कर सकती है। इस फीचर के माध्यम से फोन की किसी भी छोटी-मोटी समस्या को दूर किया जा सकता है।एंड्रॉयड रिकवरी मोड में फोन फैक्ट्री रिसेट का विकल्प भी मिलता है। इस फीचर के जरिए फोन के सभी एप्स, फाइल्स और डेटा को हटाकर फिर से नए जैसा तैयार किया जा सकता है। एंड्रॉयड रिकवरी मोड में एक अन्य फीचर की बात करें तो इसमें पहले से डिफॉल्ट इंटरफेस को कस्टमाइज कर सकते हैं। साथ ही ऐसा करने से सिस्टम में थोड़ा बदलाव होता है। इस सुविधा के जरिए ही डिवाइस में कस्टम रोम भी इंस्टाल की जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें