Pan Card Tips: पैन कार्ड में हो गई है गलती तो घर बैठे कर सकते हैं ठीक, जान लें तरीका
अगर आपने नया पैन कार्ड बनवाया है और उसमें कोई गलती हो गई है या आप कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये सभी काम आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से भी कर सकते हैं।

विस्तार
इनकम टैक्स रिटर्न भरने से लेकर बैंक में लेनदेन करने के लिए हमें पैन कार्ड (PAN Card) की जरूरत पड़ती ही है। अगर आपने नया पैन कार्ड (परमानेंट अकाउंट नंबर) बनवाया है और उसमें कोई गलती हो गई है या आप कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये सभी काम आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से भी कर सकते हैं। जी हां, आपको किसी भी दफ्तर या इंटरनेट कैफे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको घर से ही पैन कार्ड में अपडेट करने का तरीका बता रहे हैं। चलिए जानते हैं।
घर से ही ये जानकारी हो सकती हैं अपडेट
आप घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन की मदद से पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। ई-गवर्नेंस की मदद से आपको ऑनलाइन ही नाम, फोटो, जन्मतिथि, साइन, लिंग, पता और संपर्क आदि बदलने की अनुमति मिलती है।
ऐसे करें पैन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट
- पैन कार्ड को घर से अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब यहां से सर्विस सेक्शन से Online PAN application पर जाना है। यहां आपको ऑनलाइन अप्लाई वाले सेक्शन में जाना है।
- यहां आपको एप्लीकेशन टाइप में चेंज/करेक्शन पैन डाटा ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और कैटेगरी दर्ज करनी है।
- अब मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज करें। अंत में कैप्चा डालें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- Scam: अकाउंट खाली कर रहा 401 कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम, जानें क्या है यह और कैसे रहें सुरक्षित
- IMC 2023: पीएम मोदी ने कहा- पहले मोबाइल और सरकार दोनों हैंग होते थे, 2014 में जनता ने इसे बदल दिया
- Ashwini Vaishnaw: "नौ सालों में पूरी तरह बदली देश के टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर" IMC 2023 में केंद्रीय मंत्री
- AI Advisory: भारत के टेक एक्सपर्ट्स को UN की एआई सलाहकार संस्था में मिली जगह, AI को दिशा देने में करेंगे मदद