काम की बात: अमेजन पे बैलेंस को बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें, जानें पूरा प्रोसेस
पहली बात आपको बता दें कि आप अमेजन पे बैलेंस से पैसे को अपने अकाउंट में तभी ट्रांसफर कर पाएंगे जब आपका KYC कंप्लीट होगा। तो यदि आपका केवाईसी नहीं हुआ है तो पहले उसे पूरा करें।

विस्तार
आप में से अधिकतर लोग अमेजन से शॉपिंग करते होंगे। कई लोग अमेजन पे का भी इस्तेमाल करते होंगे। अमेजन पे के इस्तेमाल का फायदा यह होता है कि आप आसानी से पेमेंट कर पाते हैं, हालांकि इसके लिए अमेजन पे वॉलेट में बैलेंस रखना होता है। कई बार हमें अमेजन पे बैलेंस को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की जरूत पड़ती है लेकिन जानकारी ना होने के अभाव में हम ऐसा नहीं कर पाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Amazon Pay बैलेंस को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का तरीका बताते हैं। Amazon Pay बैलेंस के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आईडी कार्ड, बैंक अकाउंट की जानकारी और मोबाइल नंबर देना होगा।
अमेजन पे बैलेंस को बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें?
पहली बात आपको बता दें कि आप अमेजन पे बैलेंस से पैसे को अपने अकाउंट में तभी ट्रांसफर कर पाएंगे जब आपका KYC कंप्लीट होगा। तो यदि आपका केवाईसी नहीं हुआ है तो पहले उसे पूरा करें।
- सबसे पहले अपने अमेजन एप को फोन में ओपन करें।
- इसके बाद अमेजन पे सेक्शन में जाएं।
- अब Send money के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद बैंक के आइकन पर क्लिक करें।
- अब बैंक अकाउंट की जानकारी IFSC कोड के साथ दें।
- इसके बाद Pay Now बटन पर क्लिक करें।
- अब पैसे की जानकारी दें कि आप कितने पैसे भेजना चाहते हैं।
- अब स्क्रीन पर एक पॉपअप मीनू आएगा जिसमें pay via Amazon Pay balance दिखेगा।
- अब इस पर टैप करें और पेमेंट करें।
- इसके बाद आपको बैंक अकाउंट में अमेजन पे बैलेंस का पैसा चला जाएगा।