Find My Device Online: IMEI नंबर से चोरी हुआ मोबाइल खोजना कितना आसान है? आइए जानते हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Nov 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Search Lost Mobile Phone Online Using IMEI Number how to track lost mobile with imei number in india online, Can it possible
IMEI के साथ फोन खोजें: IMEI NUMBER MOBILE TRACE - फोटो : pixabay

    आजकल सभी लोगों के पास स्मार्टफोन हैं। आप भी अपने मोबाइल पर ही इस खबर को पढ़ रहे होंगे। मोबाइल लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है लेकिन यदि किसी कारणवश मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो बड़ी तकलीफ होती है और इसे खोजना एक बड़ा काम हो जाता है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) की मदद से आपका खोया हुआ फोन वापस भी मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

    IMEI Number
    IMEI Number

    IMEI नंबर के जरिए मोबाइल को ढूंढ़ने का सबसे आसान रास्ता एक मोबाइल एप है। इस मोबाइल एप में आप अपने फोन के IMEI नंबर को डालकर उसे ट्रैक कर सकते हैं। खास बात यह है कि यदि आपके फोन में सिम कार्ड, इंटरनेट ऐक्सेस और जीपीएस लोकेशन भी नहीं होगा तब भी आप इस ट्रिक से अपने फोन को खोज सकते हैं।

    विज्ञापन
    imei
    imei

    IMEI नंबर आपको फोन के बॉक्स पर मिल जाएगा। यह आपको बॉक्स पर लगे मॉडल नंबर और सीरियल नंबर वाले स्टिकर के पास मिलेगा। IMEI नंबर 15 अंकों का होता है जो एक बार कोड के ऊपर लिखा होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    IMEI Tracker
    IMEI Tracker - फोटो : PLAY STORE

    IMEI नंबर मिल जाने के बाद किसी अन्य फोन में गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में IMEI फोन ट्रैकर एप को इंस्टॉल करना होगा। एप को फोन में इंस्टॉल करने के बाद आपको IMEI डालकर सर्च पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके फोन की लोकेशन आपको एक मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

    IMEI Tracker
    IMEI Tracker - फोटो : PLAY STORE

    फोन चोरी या गुम होने के बाद आपको पुलिस में भी IMEI नंबर के साथ शिकायत कर देनी चाहिए, क्योंकि पुलिस भी IMEI नंबर से ही फोन को ट्रैक करती है। एक बात का ध्यान रखें कि फोन खरीदने के बाद IMEI नंबर लिखकर किसी सुरक्षित जगह पर रख लें।

    नोट- इस एप के जरिए फोन मिलने की गारंटी अमर उजाला नहीं देता है। यह रिपोर्ट प्ले-स्टोर पर एप के साथ दी गई जानकारी के आधार पर बनाई गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें