आपका स्मार्टफोन वाटरप्रूफ है या वाटर रेसिस्टेंट है, ऐसे पहचानें और मतलब भी जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Mar 2022 05:21 PM IST
सार

वाटर रेसिस्टेंट होने का मतलब है कि फोन के अंदर पानी का घुसना मुश्किल है और अगर पानी की कुछ बूंदें फोन पर पड़ भी गईं तो उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
How to Test if Your Phone is Waterproof or Water-Resistant
Waterproof or Water-Resistant - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आजकल बाजार में दो तरह के गैजेट आ रहे हैं। एक वाटर रेसिस्टेंस है और दूसरा वाटरप्रूफ है, हालांकि अधिकांश लोगों को इनके बीच का अंतर ही नहीं पता और ऐसे में वे खुद का नुकसान कर बैठते हैं। कई बार कंपनियों के गलत दावे को लेकर उनपर जुर्माना भी लगाया गया है, हालांकि आपके लिए यह जरूरी है कि आप वाटरप्रूफ और वाटर रेसिस्टेंट का मतलब अच्छे से समझें।आइए जानते हैं इनमें क्या अंतर होता है?

    वाटर रेसिस्टेंट का क्या मतलब है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    सबसे पहले तो यह जान लेना जरूरी है कि वाटर रेसिस्टेंट का मतलब वाटरप्रूफ नहीं होता है। वाटर रेसिस्टेंट होने का मतलब है कि फोन के अंदर पानी का घुसना मुश्किल है और अगर पानी की कुछ बूंदें फोन पर पड़ भी गईं तो उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर फोन पानी में डूब गया तो उसे नुकसान नहीं होगा, ऐसी स्थिति में फोन को नुकसान जरूर पहुंचेगा।

    विज्ञापन

    वाटरप्रूफ का क्या है मतलब?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    कई ऐसे स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हैं, जिनपर वाटरप्रूफ सर्टिफिकेशन भी मिलता है, यानी ऐसे फोन पानी में भी सुरक्षित होते हैं। इनकी खासियत होती है कि ऐसे फोन का इस्तेमाल आप पानी के अंदर भी फोटोग्राफी के लिए कर सकते हैं। तो जब भी आप फोन खरीदने जाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप जो फोन ले रहे हैं, वो वॉटरप्रूफ है या वॉटर रेसिस्टेंट या फिर वॉटर रिपेलेंट, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें