Facebook पर कैसे बेचें पुराने सामान, यहां जानें पूरा प्रोसेस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 14 Feb 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
How to sell and buy Products on Facebook Marketplace
facebook marketplace

    ओएलएक्स और क्विकर के बाद Facebook भी अब पुराने सामान बेचने और खरीदने के लिए एक बढ़िया प्लेटफॉर्म हो गया है। फेसबुक ने हाल ही में भारत में अपने मार्केटप्लेस फीचर को लाइव किया है जहां यूजर्स अपने प्रोडक्ट को बेच सकते हैं। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो इसके बार में अभी नहीं जानते हैं तो चलिए आज हम आपको फेसबुक पर पुराने सामान को बेचने और खरीदने का तरीका बताते हैं।

    फेसबुक पर सामान बेचने के लिए ये स्टेप फॉलो करें

    facebook marketplace
    facebook marketplace

    सबसे पहले आपको बता दें कि Facebook मार्केटप्लेस ऐप, टैबलेट और डेस्कटॉप तीनों वर्जन पर उपलब्ध है। फेसबुक के एंड्रॉयड ऐप में यह मार्केटप्लेस का ऑप्शन आपको सबसे ऊपर और आईफोन में सबसे नीचे मिलेगा। वहीं डेस्कटॉप पर यह ऑप्शन होम पेज के लेफ्ट साइड में मिलेगा। यह फीचर 18 साल से ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए है।

    विज्ञापन
    1. सबसे पहले फेसबुक ऐप ओपन करें और मेन्यू मे जाकर Marketplace पर टैप करें।
    2. अब आपको बेचने के लिए दूसरे लोगों द्वारा लिस्ट किए गए प्रोडक्ट दिखेंगे।
    3. अब What are you listing? पर टैप करें और जो सामाना बेचना चाहते हैं उसकी कैटगरी सेलेक्ट करें।
    4. अब एक नया पेज खुलेगा। उसमें अपने सामान को फोटो और डिटेल्स के साथ पोस्ट कर दें और फिर कन्फर्म कर दें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें