Tech Tips: iPhone से किसी भी डॉक्युमेंट को कैसे स्कैन करें, प्रिंटर जैसी मिलेगी क्वालिटी
यदि आपके पास आईफोन है तो आपका iPhone ही काफी है। iPhone में आप Notes या Files एप के जरिए आसानी से दस्तावेज स्कैन कर सकते हैं। आप आईफोन को मैकबुक पर स्कैनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...

विस्तार
आज के दौर में कागजी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में बदलना न सिर्फ आपके डॉक्युमेंट्स का बैकअप बनाता है, बल्कि घर या ऑफिस की फाइलों की भीड़ भी कम करता है। अब इसके लिए बड़े स्कैनर की जरूरत नहीं है। यदि आपके पास आईफोन है तो आपका iPhone ही काफी है। iPhone में आप Notes या Files एप के जरिए आसानी से दस्तावेज स्कैन कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...
Notes एप खोलें और कोई नया या पुराना नोट खोलें।नीचे पेपरक्लिप आइकन पर टैप करें।“Scan Documents” चुनें।कैमरा इंटरफेस खुल जाएगादस्तावेज को फ्रेम में लाएं। Auto मोड में यह खुद-ब-खुद फोटो ले लेगा।अगला पेज लाइन अप करें, और वह भी ऑटोमैटिक स्कैन हो जाएगा।
Files एप से स्कैन करने का तरीका
Files एप खोलें।ऊपर दाईं ओर तीन बिंदु (⋯) पर टैप करें।“Scan Documents” चुनें।
Auto/Manual मोड:
ऊपर “Auto” पर टैप करके आप मैनुअल मोड चुन सकते हैं, जिसमें आप खुद शटर बटन से फोटो लेंगे।फ्लैश और कलर मोड:ऊपर फ्लैश और कलर विकल्प (तीन सर्कल्स) से फ्लैश चालू/बंद करें और स्कैनिंग मोड (Color, Grayscale, B&W, Photo) चुनें।Save दबाएं:Notes में पेज नोट में जुड़ जाते हैं, और Files में PDF के रूप में सेव होते हैं (आपसे लोकेशन पूछी जा सकती है)।