जरूरी बात: MMS लीक होने पर सबसे पहले करें यह काम, परेशान होना समाधान नहीं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Sep 2022 03:53 PM IST
How To Remove Leaked MMS Videos And Photos From Website Know Process In Hindi
MMS Leak - फोटो : अमर उजाला

    मोहाली के MMS कांड के बाद एक बार फिर से बहस तेज हो गई है कि आखिर इसे रोकने का तरीका क्या है। कई बार कुछ लोग ब्लैकमेल करने के लिए लोगों के वीडियो को एडिट करते हैं और फिर उसे किसी पोर्न साइट पर अपलोड कर देते हैं और या फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। एमएमएस या किसी के प्राइवेट वीडियो का सबसे बड़ा अड्डा सोशल मीडिया है। हाल ही में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि ट्विटर पर महज 20 रुपये में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिलाओं के अश्लील वीडियो बिक रहे हैं। यहां सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि खुदा-ना-खास्ता आपका कोई अश्लील या प्राइवेट वीडियो वायरल होता है या फिर कोई वीडियो को एडिट करके आपको ब्लैकमेल करता है तो इससे बचने के क्या-क्या तरीके हैं और पोर्न साइट के साथ-साथ गूगल से आप वीडियो को कैसे डिलीट करवा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देंगे।

    एमएमएस
    एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र

    सारे सबूत रखें

    यदि आप किसी ऐसी परिस्थिती में फंस जाते हैं जब कोई आपको किसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। पहला काम यही है कि जो व्यक्ति आपको ब्लैकमेल कर रहा है उसे ब्लॉक ना करें। उसके खिलाफ सारे सबूत इकट्ठा करें। स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग सबकुछ रखें। यदि सोशल मीडिया के जरिए आपको फंसाने की कोशिश हो रही है तो उसकी आईडी को नोट करके रखें।

    साइबर दोस्त
    साइबर दोस्त - फोटो : Cyber Dost

    अब दूसरा काम यह है कि https://dot.gov.in/banner/cyber-dost पर जाकर लॉगिन करें और शिकायत दर्ज करें। साइबरदोस्त गृह मंत्रालय के अधीन है। साइबरदोस्त से आप किसी भी तरह की साइबर कंप्लेन कर सकते हैं। साइबरदोस्त ट्विटर पर भी उपलब्ध है तो आप वहां भी मैसेज करके शिकायत कर सकते हैं। https://dot.gov.in/banner/cyber-dost पर लॉगिन करके आप स्क्रीनशॉट और सभी सबूत के साथ शिकायत कर सकते हैं। साइबरदोस्त में शिकायत के बाद अपने नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत करें।