काम की बात: एक क्लिक में फोन से हटाएं सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर, यह है तरीका

अधिकतर लोग 2-3 साल में स्मार्टफोन बदल देते हैं। कई लोग तो एक साल के अंदर ही स्मार्टफोन बदल देते हैं, हालांकि इन सबके बीच कॉन्टेक्ट लिस्ट लगातार अपडेट होती रहती है और इसी अपडेट के कारण कई बार एक ही नंबर दो-दो बार या तीन-तीन बार कॉपी हो जाते हैं। ऐसे नंबर्स को डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि हम कॉन्टेक्ट नंबर को सिम कार्ड में कॉपी करते हैं और फिर ई-मेल आईडी के साथ भी सिंक कर देते हैं। ऐसे में नए फोन में एक ही कॉन्टेक्ट 2-4 बार दिखने लगते हैं। चलिए आज हम एंड्रॉयड फोन में आपको इन डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट को हटाने का तरीका बताते हैं।

इसके लिए दो तरीके है। पहला तरीका मोबाइल ऐप की मदद से और दूसरा तरीका जीमेल की मदद से है। सबसे पहले ऐप की बात करें तो इसके लिए प्ले-स्टोर से Cleaner - Merge Duplicate Contact एप डाउनलोड करें। अब एप को ओपन करते ही फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट स्कैन हो जाएंगे।

अब आपको फोन के सभी कॉन्टेक्ट इस एप में डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट के साथ दिखेंगे। अब मर्ज merge के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट डिलीट हो जाएंगे और ओरिजिनल कॉन्टेक्ट बच जाएंगे। अगली स्लाइड में जानें जीमेल की मदद से डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट डिलीट करने का तरीका।
- रियलमी का बजट 5जी फोन: Realme V11s 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Dimensity 810 प्रोसेसर से है लैस
- काम की बात: एक क्लिक में फोन से हटाएं सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर, यह है तरीका
- लॉन्चिंग से एक दिन पहले Oppo K9 Pro के फीचर्स लीक, यहां जानें पूरी स्पेसिफिकेशन
- Sony के इस टीवी की कीमत है 12 लाख रुपये से अधिक, भारत में भी हो रही बिक्री