WhatsApp Tips: अब व्हाट्सएप पर वॉयस और वीडियो कॉल रिकॉर्ड करना हुआ आसान, जानें क्या है तरीका
एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसके जरिए वीडियो कॉल को आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है। आपको बस एक बार इस फीचर को एक्टिवेट करना होगा और इसके बाद बिना किसी परेशानी के वीडियो कॉल अपने-आप रिकॉर्ड हो जाएगी।

विस्तार
सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के दौर में हर कोई आजकल मैसेज और चैटिंग के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स को नया यूजरफेस देने के लिए फीचर्स और सुविधाओं में लगातार बदलाव करता रहता है। व्हाट्सएप के साथ वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। कई बार हमें कुछ चीजें याद रखने के लिए कॉल को रिकॉर्ड करने की जरूरत पड़ जाती है। तो ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से व्हाट्सएप की वॉयस और वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर पाएंगे। आइए जानते हैं पूरा तरीका...
दरअसल, व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करने का कोई भी ऑप्शन अभी एप पर मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर आपको व्हाट्सएप वॉयस कॉल रिकॉर्ड करना है तो किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करना होगा। व्हाट्सएप वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आप प्ले स्टोर या एप स्टोर से कोई अच्छे थर्ड पार्टी एप डाउनलोड कर लीजिए।
एंड्रॉयड डिवाइस पर कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आप Cube Call एप की भी मदद ले सकते हैं। एप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद व्हाट्सएप ओपन करें। अब व्हाट्सएप पर कॉल करने के लिए आपको अलग से Cube Call का विजेट दिखने लगेगा। अब आप व्हाट्सएप पर कॉल करते हैं तो यह आपकी कॉल को रिकॉर्ड करेगा और उसे फोन की स्टोरेज में सेव कर देगा।
हालांकि, आईफोन पर व्हाट्सएप कॉल के रिकॉर्ड करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके लिए आपको Mac कंप्यूटर पर Quick Time एप्लिकेशन डाउनलोड करना है। अब आईफोन को मैक से कनेक्ट करें और एप को ओपन करें। इसके बाद आपको फाइल ऑप्शन पर जाना है और New Audio Recording ऑप्शन को सेलेक्ट करके आईफोन को भी सिलेक्ट कर देना है। अब आपको एप में एक नया रिकॉर्ड बटन का ऑप्शन दिखने लगेगा। कॉलिंग के दौरान इसे टैप करके आप कॉल रिकॉर्ड कर सकेंगे।