WhatsApp Tips: बहुत ही आसान है डिलीट हुए मैसेज पढ़ना, दूसरे एप की भी नहीं होगी जरूरत
कई बार लोगों की इस हरकत से गुस्सा आता है, लेकिन इसका भी अब जुगाड़ मिल गया है। आप व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को बिना किसी दूसरे एप के पढ़ सकते हैं। आपके फोन में ही यह फीचर दिया गया है। आइए जानते हैं...

विस्तार
आजकल लोग बहुत स्मार्ट हो गए हैं। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर तुरंत डिलीट कर देते हैं। कई लोग तो गुस्से में ऐसा करते हैं लेकिन कई लोग जानबूझकर ऐसा करते हैं। कई बार लोगों की इस हरकत से गुस्सा आता है, लेकिन इसका भी अब जुगाड़ मिल गया है। आप व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को बिना किसी दूसरे एप के पढ़ सकते हैं। आपके फोन में ही यह फीचर दिया गया है। आइए जानते हैं...
दरअसल सभी लेटेस्ट स्मार्टफोन में नोटिफिकेशन हिस्ट्री (Notification History) या NotiSave नाम से नोटिफिकेशन को सेव करने का फीचर्स मिलता है। यह फीचर आपके फोन में आने वाली सभी नोटिफिकेशन को रिकॉर्ड कर लेता है और यदि बाद में कोई मैसेज डिलीट कर देता है तो भी आप इस ऑप्शन में जाकर उस मैसेज को पढ़ सकते हैं। यह ऑप्शन व्हाट्सएप के साथ इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया एप के लिए काम करता है।
यदि आपको किसी ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया है और बाद में उसे आपके पढ़ने से पहले ही हटा दिया है, तो ऐसे में आप इस फीचर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन का नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑप्शन चालू करना होगा। इसके लिए आप फोन की सेटिंग को ओपन करके Notifications & Status Bar ऑप्शन को टैप करें।
- AI के गॉडफादर्स की चेतावनी: इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करना होगा
- WhatsApp: एप इंटरफेस में प्लेटफार्म ने किया बड़ा बदलाव, डिजाइन से लेकर कलर तक बदला
- काम की बात: आधार कार्ड से लिंक नहीं है मोबाइल नंबर तो क्या हुआ, ये काम आराम से हो सकते हैं
- खो गया है Pan Card! ऐसे करें ई-पैन डाउनलोड