PVC Voter Card: घर पर डिलीवर होगा प्लास्टिक वाला वोटर कार्ड, दो मिनट में करें अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 May 2024 02:57 PM IST
सार

यदि आपके पास भी ऐसा ही कार्ड है तो आप बहुत ही पीछे हैं। आज हम आपको प्लास्टिक वाला यानी पीवीसी कार्ड वाला वोटर कार्ड मंगवाने का तरीका बताएंगे। आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं होगी। सिर्फ फोन से ऑर्डर करना होगा और उसके बाद आपके घर पर पीवीसी वोटर कार्ड डिलीवर हो जाएगा।

विज्ञापन
how to order pvc voter id card online Know all steps in hindi with photo
PVC Voter Card - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    देश में फिलहाल चुनाव का माहौल है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राज्य अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। कई राज्यों में वोटिंग भी हो चुकी है और कई राज्यों में वोटिंग बाकी है। उम्मीदवार के साथ-साथ मतदाता भी अपनी तैयारी में हैं। कई लोगों के पास आज भी वही पुराना लेमिनेशन वाला वोटर कार्ड है। यदि आपके पास भी ऐसा ही कार्ड है तो आप बहुत ही पीछे हैं। आज हम आपको प्लास्टिक वाला यानी पीवीसी कार्ड वाला वोटर कार्ड मंगवाने का तरीका बताएंगे। आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं होगी। सिर्फ फोन से ऑर्डर करना होगा और उसके बाद आपके घर पर पीवीसी वोटर कार्ड डिलीवर हो जाएगा।

    मोबाइल से ऐसे करें पीवीसी वोटर कार्ड ऑर्डर

    pvc voter card
    pvc voter card - फोटो : play store

    पहला काम यही है कि गूगल प्ले-स्टोर से Voter Helpline एप को डाउनलोड करें। इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन में जाकर मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर अकाउंट बनाएं। उसके बाद वोटर रेजिस्ट्रेशन में जाएं। यहां से फॉर्म 8 पर क्लिक करें।

    विज्ञापन

    अब अपने वोटर कार्ड नंबर डालकर उसे सर्च करें। उसके बाद री-प्रिंट वोटर कार्ड विदआउट के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आपसे पूछा जाएगा क्यों री-प्रिंट करना है तो दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें कि खराब हो गया या जल गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें