2 फेसबुक पेज को आपस में कैसे मर्ज करें, जानें पूरा प्रोसेस

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Sep 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
How to merge two facebook page
Facebook page merge

    कई ऐसे फेसबुक यूजर्स होंगे जो दो फेसबुक पेज को मैनेज कर रहे होंगे। वहीं कई बार उनके दिमाग में यह ख्याल आया होगा कि क्यों ना दोनों पेज को मर्ज कर दिया जाए। अगर आपके पास भी दो फेसबुक पेज हैं और आप उन्हें मर्ज यानी एक पेज करना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको इसका तरीका बताते हैं।

    दो फेसबुक मर्ज करने के लिए शर्तें

    Facebook page merge
    Facebook page merge

    जिन दो पेज को आप मर्ज करना चाहते हैं उनके नाम एक ही होने चाहिए।

    विज्ञापन

    पेज को मर्ज वही कर सकता है जो दोनों पेज का एडमिन होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दोनों पेज का एड्रेस एक ही होना चाहिए।

    फेसबुक पेज मर्ज करने का तरीका

    Facebook page merge
    Facebook page merge

    सबसे पहले अपने फेसबुक पेज को ओपन करें और उसकी सेटिंग में जाएं। सेटिंग में आपको सबसे नीचेMerge Pageका ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। अबMerge Duplicate Pageका ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करने पर आपसे पासवर्ड मांगा जाएगा। इसके बाद दोनों पेज को मर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा।

    2 फेसबुक पेज को आपस में कैसे मर्ज करें, जानें पूरा प्रोसेस

    अब जिस पेज पर लाइक लेना चाहते हैं पहले उसे सेलेक्ट करें और दूसरे वाले में उस पेज को सेलेक्ट करें जिसका लाइक लेना चाहते हैं। अबContinueपर क्लिक करें। उसके बादConfirm Requestपर क्लिक करें। इसके बाद आपकोMerge Request Succesfullyका मैसेज मिलेगा। बता दें कि मर्ज होने के बाद दूसरा पेज बंद हो जाएगा और उसके सभी लाइक पहले पेज पर आ जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें