काम की बात: किसी एक चैट को कैसे करें लॉक, सीक्रेट कोड का ऐसे करें इस्तेमाल
यह सीक्रेट आपकी फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या पिन हो सकता है। यह लॉक आपके एप लॉक से अलग होगा यानी अब आपके व्हाट्सएप एप के साथ डबल सिक्योरिटी मिलेगी। आइए सीक्रेट कोड से चैट को लॉक करने का तरीका बताते हैं...

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से WhatsApp यूजर्स अपने किसी एक चैट को भी सीक्रेट कोड की मदद से लॉक कर सकते हैं। यह सीक्रेट आपकी फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या पिन हो सकता है। यह लॉक आपके एप लॉक से अलग होगा यानी अब आपके व्हाट्सएप एप के साथ डबल सिक्योरिटी मिलेगी। आइए सीक्रेट कोड से चैट को लॉक करने का तरीका बताते हैं...
सीक्रेट कोड से एक चैट को कैसे करें लॉक?

- अपने व्हाट्सएप एप को ओपन करें।
- अब उस चैट में जाएं जिसे लॉक करना चाहते हैं।
- अब उस चैट पर लॉन्ग प्रेस (थोड़ी देर) दबाकर रखें।
- अब तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करें।
- अब आपको ‘Lock chat’ का ऑप्शन दिखेगा।
- इस पर क्लिक करें फिर Continue के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपसे पूछा जाएगा कि आप फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या फिर पिन किससे अपने चैट को लॉक करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपका यह चैट लॉक हो जाएगा।
- अब जब भी आप इस चैट में जाएंगे तो यह लॉक मिलेगा।
- अब कोड का इस्तेमाल करें और चैट करें।
- लॉक हुए चैट एक अलग विंडोज में दिखेंगे यानी ये चैट विंडो में नहीं दिखेंगे।
- यदि आपने कोई चैट लॉक किया है तो हर बार चैट करने के लिए उस शख्स को नाम से सर्च करना होगा।
इस सीक्रेट कोड का फायदा यह है कि यदि आपने किसी को अपना फोन दे भी दिया है तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी। वह आपकी चैट को नहीं पढ़ पाएगा।
- AI की ताकत: शक्तिमान हो गया है एआई, इंसानों की मदद लिए बिना खुद ही बना सकता है दूसरा एआई टूल
- सावधान: 24 घंटे आपकी बात सुन रहा है आपका स्मार्टफोन, नई रिसर्च में हुई पुष्टि
- WhatsApp Tips: चुपके से ऐसे पढ़ें सारे मैसेज, ब्लू टिक ऑन होने के बाद भी पता नहीं चलेगा
- 100 फॉलोअर्स वालों को भी Instagram दे रहा ब्लू टिक