Tech Tips: खराब बैटरी लाइफ से हैं परेशान तो नोट कर लें ये टिप्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

Tech Tips: इस रिपोर्ट में हम आपको फोन की बैटरी से जुड़ी कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप फोन को बार-बार चार्ज करने से छुटकारा पा सकेंगे। इन टिप्स से आपके फोन की बैटरी को सेव करने और और बैटरी बैकअप बढ़ाने के मदद भी मिलेगी।

How To Increase Battery Life Of Mobile Phones Know Tips And Tricks In Hindi
Smartphone Battery Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया के दौर में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत है। मोबाइल फोन पर इंटरनेट और कैमरे के ज्यादा इस्तेमाल से इसकी बैटरी भी जल्दी खत्म होती है। लेकिन यदि आपका फोन जरूरत से ज्यादा बैटरी कंज्यूम कर रहा है और आप फोन के बैटरी बैकअप को लेकर परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको फोन की बैटरी से जुड़ी कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप फोन को बार-बार चार्ज करने से छुटकारा पा सकेंगे। इन टिप्स से आपके फोन की बैटरी को सेव करने और और बैटरी बैकअप बढ़ाने के मदद भी मिलेगी। चलिए इनको आसान भाषा में जानते हैं।

    आजकल स्मार्टफोन के डिस्प्ले बड़े और ज्यादा ब्राइट होते जा रहे हैं, जो कि आपके फोन की बैटरी को जल्दी खत्म भी करते हैं। आप कोशिश करें की फोन की ब्राइटनेस को 50 फीसदी या इससे कम ही रखें या आप इसे ऑटो-ब्राइटनेस मोड पर भी सेट कर सकते हैं। इससे आपके फोन की बैटरी की अधिक बचत होती है।

    फोन की बैटरी को सेव करने का सबसे अच्छा तरीका यह भी है कि आप फोन में सभी अनावश्यक नोटिफिकेशन को बंद कर दें। इससे आपके फोन में बार-बार नोटिफिकेशन नहीं दिखेंगे। आप जरूरत ना होने पर जीपीएस लोकेशन को भी बंद कर सकते हैं। इससे भी आपकी बैटरी को सेव किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें