Tech Tips: स्लो इंटरनेट से हैं परेशान तो ये सात चीजें चेक करें, बन जाएगा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Sep 2024 02:11 PM IST
सार

लोग इंटरनेट की स्पीड की समस्या से जूझ रहे हैं। आज हम आपको सात टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने फोन के इंटरनेट की स्पीड को बेहतर कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to improve smartphone internet speed here is the 8 ways
tech tips - फोटो : freepik

    विस्तार

    फोन में इंटरनेट के स्लो होने के कई कारण हो सकते हैं। आज सभी के पास 5जी फोन है लेकिन 5जी वाली स्पीड नहीं मिल रही है। वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर सोशल मीडिया सर्फिंग तक के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत पड़ रही है लेकिन लोगों को स्पीड मिल ही नहीं है। लोग इंटरनेट की स्पीड की समस्या से जूझ रहे हैं। आज हम आपको सात टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने फोन के इंटरनेट की स्पीड को बेहतर कर सकते हैं।

    अपने फोन को रीस्टार्ट करें:

    समय के साथ, आपका फोन सॉफ्टवेयर के मामले में पिछड़ जाता है जिसके कारण फोन ही स्लो हो जाता है और जब फोन ही स्लो होगा तो इंटरनेट कैसे फास्ट होगा। फोन को रीस्टार्ट करने से सॉफ्टवेयर को रीफ्रेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    अपडेट्स की जांच करें:

    पुराना सॉफ्टवेयर खराब नेटवर्क के लिए एक सामान्य कारण हो सकता है। भले ही आपका सिग्नल मजबूत दिखाई दे। सॉफ्टवेयर या एप अपडेट्स पर नजर रखें और उन्हें समय पर इंस्टॉल करें ताकि आपका फोन बेहतर परफॉर्मेंस दे सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें