Tech Tips: सुरक्षित वेबसाइट पहचानने के तीन तरीके, छोटी गलती पड़ेगी महंगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Feb 2025 10:51 AM IST
सार

हम केवल सुरक्षित (सिक्योर) वेबसाइटों का ही उपयोग करें। एक असुरक्षित वेबसाइट से आपके व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की चोरी हो सकती है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि किसी वेबसाइट की सुरक्षा की पहचान कैसे की जाए। आइए हम आपको तीन तरीके बताते हैं...

विज्ञापन
how to identify secure website here is the three ways in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग और अन्य सेवाओं के लिए वेबसाइटों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। लेकिन साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के कारण यह आवश्यक हो गया है कि हम केवल सुरक्षित (सिक्योर) वेबसाइटों का ही उपयोग करें। एक असुरक्षित वेबसाइट से आपके व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की चोरी हो सकती है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि किसी वेबसाइट की सुरक्षा की पहचान कैसे की जाए। आइए हम आपको तीन तरीके बताते हैं...

    यदि किसी वेबसाइट का URL "https://" से शुरू होता है, तो इसका मतलब है कि वेबसाइट सिक्योर है। "S" का अर्थ "Secure" होता है, जो यह दर्शाता है कि साइट SSL (Secure Sockets Layer) सर्टिफिकेट से सुरक्षित है। असुरक्षित वेबसाइटें "http://" से शुरू होती हैं, जिनका उपयोग करने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन

    ब्राउजर के एड्रेस बार में वेबसाइट के URL के बाईं ओर एक छोटा ताला दिखाई देता है, जो बताता है कि वेबसाइट सुरक्षित है। यदि यह ताला नहीं दिखता या कोई चेतावनी संदेश आता है, तो वेबसाइट असुरक्षित हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें