VIP Number: मुश्किल नहीं हैं वीआई नंबर, यहां हो रही है नीलामी, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Nov 2024 03:09 PM IST
सार

VIP NUMBER: वीआईपी नंबर लोग आमतौर पर इसलिए लेते हैं कि वे नंबर याद करने में आसान होते हैं। वीआईपी नंबर में आमतौर पर एक ही डिजीट कई बार होते हैं। BSNL अपने पोस्टपेड और प्री-पेड दोनों ग्राहकों के लिए VIP नंबर जारी करता है।

how to get vip mobile number in India know step by step process here
VIP Number - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कभी वीआईपी नंबर की जबरदस्त डिमांड हुआ करती थी, हालांकि अब इसका जुनून थोड़ा कम हो गया है, लेकिन यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। देशभर की विभिन्न टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को आकर्षक या प्रीमियम नंबर उपलब्ध कराती हैं और इनमें भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी शामिल है। BSNL की ओर से वीआईपी नंबर की नीलामी हो रही है तो यदि आपको वीआईपी नंबर चाहिए तो आप इस नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।

    वीआईपी नंबर लोग आमतौर पर इसलिए लेते हैं कि वे नंबर याद करने में आसान होते हैं। वीआईपी नंबर में आमतौर पर एक ही डिजीट कई बार होते हैं। BSNL अपने पोस्टपेड और प्री-पेड दोनों ग्राहकों के लिए VIP नंबर जारी करता है।

    BSNL अपने सभी सर्किल के ग्राहकों के लिए वीआईपी नंबर जारी करता है और प्रत्येक सर्किल के नीलामी अलग-अलग होती है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आपको BSNL की वेबसाइट पर जाकर अपने सर्किल में होने वाली नीलामी के शेड्यूल को देखना होगा।

    सबसे पहले आपको बीएसएनएल कीe-auction (https://eauction.bsnl.co.in/auction1/eauction.aspx)साइट पर जाकर अपने सर्किल को सेलेक्ट करना होगा।अब लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करना होगा।लॉगिन के लिए आप अपना मौजूदा मोबाइल नंबर और ई-मेल दे सकते हैं।इसके बाद आपके ई-मेल पर लॉगिन का डीटेल एक लिंक के साथ आएगा।लिंक में दिए गए लॉगिन टैब पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर के साथ पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें