सावधान: आपके होटल के कमरे में भी हो सकता है हिडन कैमरा, इन बातों का रखें ध्यान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 26 Oct 2022 08:05 PM IST
सार

अभी हाल ही में भी नोएडा में होटल के कमरे में छिपे कैमरे से रिकॉर्डिंग करने का मामला सामने आया था। यदि आप भी होटलों में बार-बार रुकते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखते हुए ऐसी किसी भी स्थिति से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
how to find hidden and spy camera in hotel room know these easy tips
hidden and spy camera - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    होटल में अक्सर स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग करने के मामले सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में भी नोएडा में होटल के कमरे में छिपे कैमरे से रिकॉर्डिंग करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया था। इन लोगों पर होटल के मेहमानों से कथित तौर पर जबरन वसूली करने के लिए वीडियो का इस्तेमाल करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने पहले होटल के कमरे में कैमरा लगाने से पहले उस कमरे को बुक कराया था।

    वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि कैमरा इतना छिपा हुआ था कि हाउसकीपिंग स्टाफ भी इसका पता नहीं लगा सके। यानी कि पहला मामला नहीं है। इस प्रकार के और भी कई मामले सामने आते रहे हैं। यदि आप भी होटलों में बार-बार रुकते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखते हुए ऐसी किसी भी स्थिति से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं होटल में कमरा लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    विज्ञापन

    कई बार बदमाश शीशे के पीछे या इसके आसपास हिडन कैमरा छिपाते हैं। आपको कमरा लेते ही अलमारी, बाथरूम और रूम में लगे शीशों को अच्छे से चेक करना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है टू-वे मिरर टेस्ट। ये टेस्ट बहुत आसान भी है। इसके लिए आपको अपनी उंगली शीशे पर रखनी होगी और यह देखना है कि आपकी उंगली और उसके प्रतिबिंब के बीच गैप दिख रहा है, तो यह सामान्य शीशा है। यदि आपकी उंगली और उसका प्रतिबिंब एकदम चिपके हुए हैं तो यह टू-वे मिरर है। यानी आपको शीशे के पीछे से भी कोई देख सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे आमतौर पर कमरे की सजावट में ही छिपे होते हैं। उदाहरण के लिए कैमरा, स्पीकर, अलार्म घड़ी या किसी अन्य कमरे की सजावट में छिपा हो सकता है। इस मामले में आपको कमरे में रखी गई वस्तुओं की सावधानीपूर्वक जांच करने की आवश्यकता है। कमरे की साज-सज्जा के अलावा, आपको अपने टीवी और सेट-टॉप बॉक्स की जांच भी करनी चाहिए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें