डिजिटल वोटर कार्ड के बारे में आपके लिए जरूरी बातें, लॉगिन से लेकर डाउनलोडिंग तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Jan 2021 04:34 PM IST
How to Download Digital voter ID card in PDF Format All you need to know in hindi
How to Download Digital voter ID card - फोटो : संदीप भारद्वाज/अमर उजाला

    25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर चुनाव आयोग ने डिजिटल वोटर आईडी (Digital Voter ID) कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है। डिजिटल वोटर आईडी कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड होगा। वोटर आईडी कार्ड की डिजिटल फॉर्मेट कॉपी e-Aadhaar की तरह होगी जिसे एडिट नहीं किया जा सकेगा।

    यहां आपके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि 31 जनवरी तक सिर्फ वही लोग अपने वोटर कार्ड को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं जिन्होंने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में अप्लाई किया था, जबकि सभी लोगों के लिए यह सुविधा 1 फरवरी 2021 से शुरू होगी। वोटर आईडी कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने के लिए फिलहाल 25 रुपये का शुल्क लग रहा है।

    कैसे डाउनलोड होगा डिजिटल वोटर कार्ड?

    1. voterportal.eci.gov.in पर जाएं और मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी के साथ अकाउंट बनाएं।
    2. लॉगिन करें और Download e-EPIC के विकल्प को चुनें।
    3. वोटर कार्ड नंबर (EPIC) डालें
    4. मोबाइल पर आए OTP को डालें
    5. अब Download EPIC पर क्लिक करें
    6. PDF में आपका वोटर कार्ड डाउनलोड हो जाएगा

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आप डिजिटल वोटर आईडी कार्ड तभी डाउनलोड कर सकेंगे जब आपका केवाईसी पूरा होगा। वोटर पोर्टल पर भी लॉगिन करके आप मोबाइल नंबर के साथ केवाईसी कर सकते हैं। बता दें कि बिना मोबाइल नंबर आप वोटर कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते।

    वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी को डाउनलोड करने का काम आप दो तरीके से कर सकते हैं। पहला मोबाइल एप (Voter Helpline) और दूसरा चुनाव आयोग की वेबसाइट से। यदि फोन में एप नहीं है तो डाउनलोड करें या फिर आयोग की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी से लॉगिन करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें