काम की बात: COVID-19 वैक्सीन का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें, ये है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 May 2021 03:47 PM IST
सार

आरोग्य सेतु एप और कोविन पोर्टल दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है वैक्सीन का सर्टिफिकेट

विज्ञापन
How to Download COVID 19 Vaccine Certificate from cowin and aarogya setu app
covid 19 vaccine - फोटो : PTI

    विस्तार

    देश में करीब 18 करोड़ लोगों को COVID-19 की वैक्सीन लग गई है। इनमें से कई लोगों को पहली डोज लगी है और कईयों को दोनों डोज लग गई हैं। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को एक सर्टिफिकेट दिया जा रहा है जो कि इस बात का प्रमाण है कि आपने वैक्सीन ले ली है। कई राज्यों में एंट्री के लिए भी वैक्सीन का सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है तो अब सवाल यह है कि आखिर सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे किया जाए। आइए हम आपको बताते हैं....

    COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें

    • पहली बात यह है कि आपको यह सर्टिफिकेट तभी डाउनलोड करना चाहिए जब आपने दोनों डोज ले ली हो।
    • सबसे पहले CoWIN वेबसाइट पर जाएं।
    • 10 अंकों का अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी के साथ साइन इन करें।
    • लॉगिन होने के बाद उन सभी लोगों की लिस्ट दिख जाएगी जिनका रजिस्ट्रेशन आपके फोन नंबर के जरिए हुआ था।
    • जिन लोगों ने दोनों वैक्सीन ले ली है उनके नाम के आगे ‘Vaccinated' ग्रीन कलर में लिखा हुआ दिखेगा।
    • साथ में ‘Certificate' नाम का एक बटन भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप पीडीएफ में वैक्सीन का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

    आरोग्य सेतु एप से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड

    • वैक्सीन का सर्टिफिकेट आप Aarogya Setu एप से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
    • एप ओपन करने के बाद CoWIN टैब पर क्लिक करें और फिर Vaccination Certificate पर क्लिक करें।
    • अब रिफ्रेंस आईडी डालें और उसके बाद ‘Get Certificate' पर क्लिक करें और फिर ‘Download PDF' पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें