क्या आपको भी कोई फेसबुक पर कर देता है TAG ?

अगर आप फेसबुक यूज करते होंगे तो टैगिंग के बारे में भी जानते हैं। आपका कोई-ना-कोई फ्रेंड आपके किसी फोटो या पोस्ट में टैग जरूर किया होगा।
फेसबुक के इस फीचर का कई लोग गलत इस्तेमाल भी करते हैं। कई बार आपके दोस्त अपनी फोटो में आपको टैग कर देते हैं जिसके बाद वह फोटो आपकी टाइमलाइन पर दिखने लगती है। ऐसे में आपको पता भी नहीं होता है कि फोटो अच्छी या आपत्तिजनक। तो चलिए आज हम आपको फेसबुक टैगिंग से बचने के कुछ टिप्स बताते हैं।
फेसबुक पर टैग रिव्यू कैसे ऑन करें?

सबसे पहले अपने प्रोफाइल की सेटिंग में जाएं और वहां लेफ्ट साइड में दिख रहे Timeline and Tagging पर क्लिक करें। अब आपको सबसे नीच How can I manage tags people add and tagging suggestions? का ऑप्शन दिखाई देगा।
उसके बाद Review tags people add to your own posts before the tags appear on Facebook? पर क्लिक करके उसे ऑन कर दें। इसके बाद अगर कोई फ्रेंड आपको किसी पोस्ट में टैग करता है तो उसकी सूचना (Notification) आपको मिलेगी। उसके बाद आप चाहें तो उस पोस्ट को अपनी टाइमलाइन पर अलाउ करें या फिर उसे डिलीट कर दें।