काम की बात: फोन की कम स्टोरेज से हैं परेशान, ये तीन टिप्स आएंगे बहुत काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

फोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है, लेकिन मेमोरी कम होने के कारण कई बार हमें इसी फोन से परेशानी होने लगती है। आइए जानते हैं मेमोरी बढ़ाने के कुछ टिप्स...

How To Clear Smartphone Memory How To Solve Hanging Problems details in hindi
Phone Cache - फोटो : pixabay

    विस्तार

    वैसे तो आजकल सभी के पास अधिक रैम और स्टोरेज वाले स्मार्टफोन बाजार में आ रहे हैं, लेकिन स्टोरेज की समस्या अभी भी हो रही है। फोन है तो उसमें फोटो-वीडियो भी होंगे और इनके साथ कई जरूरी एप्स भी होंगे। फोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है, लेकिन मेमोरी कम होने के कारण कई बार हमें इसी फोन से परेशानी होने लगती है। आइए जानते हैं मेमोरी बढ़ाने के कुछ टिप्स...

    क्लीनिंग एप का इस्तेमाल करें:

    फोन की मेमोरी बढ़ने पर यूजर्स अक्सर कई क्लीनिंग एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बजाय गूगल के फाइल (Files by Google) एप का इस्तमाल करें। यह क्लीनिंग एप का भी काम करता है। इसमें कई सारी चीजें एक साथ दिख जाती हैं, जैसे जंक फाइल, डुप्लीकेट फाइल, मीम्स, लार्ज फाइल आदि। इसके इस्तेमाल से काफी स्टोरेज को कम किया जा सकता है।

    टेम्परेरी फाइल को डिलीट करें:

    फोन में कैशे को डिलीट करके भी स्टोरेज को कम किया जा सकता है। इसके लिए स्टोरेज में जाकर एप्स को ओपन करें और कैशे को क्लियर कर सकते हैं। कैश टेम्परेरी फाइल होती हैं जो फोन स्टोर कर लेता है। फोन की स्टोरेज में भी जाकर एक साथ पूरी कैशे फाइल को डिलीट किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें