काम की बात: आपके हाथ में पड़ा फोन असली है या नकली, घर बैठे ऐसे पता लगाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Jan 2024 05:04 PM IST
सार

जिस तरह से ई-कॉमर्स कंपनियां ऑफर के नाम लोगों को चूना लगा रही हैं। ऐसे में आपके पास भी नकली फोन हो सकता है। वैसे आप बहुत ही आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको इसका तरीका बताएंगे।

विज्ञापन
How to check your Phone Is Original Or Fake Here How To Check In Hindi
smartphone - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि यह कहा जाए कि नकली सामान और गैजेट से बाजार सजा है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि बाजार में नकली सामान की कमी नहीं है। आप जो स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं हो सकता है कि वह चोरी का हो। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से ई-कॉमर्स कंपनियां ऑफर के नाम लोगों को चूना लगा रही हैं। ऐसे में आपके पास भी नकली फोन हो सकता है। वैसे आप बहुत ही आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको इसका तरीका बताएंगे।

    • डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन की साइट पर जाकर आप इसकी जानकारी हासिल कर सकते है।
    • पहला तरीका यह है कि आप https://ceir.gov.in/Device/CeirImeiVerification.jsp पर जाकर मोबाइल नंबर, ओटीपी के साथ लॉगिन करें।
    • इसके बाद अपने फोन का आईएमईआई नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
    • यदि आपके फोन का आईएमईआई नंबर ब्लॉक आता है तो इसका मतलब यह है कि आपका फोन चोरी का है।
    • दूसरा तरीका मैसेज वाला है।
    • आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 डिजिट वाला आईएमईआई नंबर लिखकर कर 14422 पर सेंड कर दें।
    • यदि आपको अपने डिवाइस का आईएमईआई नंबर नहीं पता है, तो आप *#06# डायल करें।
    • यदि फोन में दो नंबर है तो दो आईएमईआई नंबर आएंगे।
    • किसी भी एक नंबर से आप फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें