एक कोड से चेक करें बैंक अकाउंट से आधार लिंक हुआ है या नहीं

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Dec 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
How to check if Bank account link with aadhaar number or not
aadhaar link with bank

    सरकार ने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 तय की है। इस तारीख तक लिंक नहीं कराने पर अकाउंट बंद हो जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आधार लिंक कराने के बाद वह लिंक हुआ है या नहीं। इसे कैसे पता किया जाए। आइए इसे एक कोड से जानते हैं।

    1 कोड से ऐसे पता चलेगा बैंक अकाउंट लिंकिंग

    aadhaar link with bank
    aadhaar link with bank

    सबसे पहले अपने मोबाइल से *99*99# डायल करें। अब आपको 2 ऑप्शन आधार लिंकिंग स्टेटस और प्रधानमंत्री जनधन योजना अकाउंट ओवरड्राफ्ट स्टेटस मिलेंगे। अब आपको 1 दबाकर सेंड कर देना है। फिर से आपसे 12 डिजिट का आधार नंबर मांगा जाएगा। अब आधार नंबर डालें और ओके दबाएं। अब आपको एक फ्लैश मैसेज मिलेगा जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार नंबर कौन से बैंक के अकाउंट से लिंक है और कब लिंक हुआ है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें