Cowin: लोगों को मिल रहा कोरोना वैक्सीन का नकली सर्टिफिकेट, सरकार ने बताए पहचान के तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Jul 2021 06:12 PM IST
सार

कई लोगों ने नकली वैक्सीन सर्टिफिकेट की शिकायत की है जिसके बाद सरकार ने लोगों को सर्टिफिकेट की जांच करने की ऑनलाइन सुविधा दी है। अब आप घर बैठे ही अपने फोन से सर्टिफिकेट की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to check covid vaccination certificate real or fake know step by step process
how to check vaccine certificate fake or real - फोटो : amarujala

    विस्तार

    करीब छह महीने से देशभर में लोगों को कोरोना का वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। आप में से कई लोगों ने कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर बुकिंग करके वैक्सीन लगवाई होगी और कई लोग अभी कतार में होंगे। सरकार ने अब लोगों को ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दे दी है यानी आप वैक्सीनेशन सेंटर पर सीधे तौर पर जाकर हाथों-हाथ अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं और वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन की प्रत्येक डोज के बाद लोगों को सर्टिफिकेट मिल रहा है। फाइनल सर्टिफिकेट दोनों डोज के बाद मिल रहा है, लेकिन यदि आपसे पूछा जाए कि आपका सर्टिफिकेट असली है या नकली तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे। आप तुरंत सवाल करेंगे कि क्या वैक्सीन सर्टिफिकेट भी नकली हो सकता है तो इसका जवाब हां... आइए जानते हैं वैक्सीन सर्टिफिकेट की जांच का तरीका...

    कैसे करें सर्टिफिकेट की पहचान 

    Verify a vaccination certificate
    Verify a vaccination certificate - फोटो : https://verify.cowin.gov.in/

    कई लोगों ने नकली वैक्सीन सर्टिफिकेट की शिकायत की है जिसके बाद सरकार ने लोगों को सर्टिफिकेट की जांच करने की ऑनलाइन सुविधा दी है। अब आप घर बैठे ही अपने फोन से सर्टिफिकेट की जांच कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में verify.cowin.gov.in/ टाइप करके ओके करें। इसके बाद आपको Verify a vaccination certificate का विकल्प दिखेगा और इसके ठीक नीचे स्कैन क्यूआर कोड का विकल्प दिखेगा। इस विकल्प पर क्लिक करके कैमरे को खोलने के लिए ब्राउजर को इजाजत दें। अब अपने सर्टिफिकेट पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। QR कोड को स्कैन करने के बाद 'Certificate Successfully Verified' दिखता है तो आपका सर्टिफिकेट असली है और यदि 'Certificate Invalid' का मैसेज मिलता है तो आपका सर्टिफिकेट नकली है।

    विज्ञापन

    आरोग्य सेतु एप पर मिल रहा ब्लू टिक

    Aarogya Setu Double Blue Ticks
    Aarogya Setu Double Blue Ticks - फोटो : आरोग्य सेतु

    भारत सरकार ने लोगों को आरोग्य सेतु एप पर ब्लू टिक देने का एलान किया है। Aarogya Setu एप पर उनलोगों के अकाउंट के साथ ब्लू टिक मिलेगा जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। आरोग्य सेतु एप पर वैक्सीन लगवाने वालों को ब्लू टिक और ब्लू शील्ड मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि बिना सर्टिफिकेट देखे उनलोगों को पहचान आरोग्य सेतु एप से ही हो जाएगी जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें