जरूरी बात: कहां-कहां हो रहा आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल, फोन से ऑनलाइन ऐसे पता लगाएं
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आपके आधार का वेरिफिकेशन होता है तो उसकी एक हिस्ट्री बनती है। इस हिस्ट्री से आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है। आइए इसे ऑनलाइन चेक करने का तरीका बताते हैं...

विस्तार
कुछ दिन पहले ही पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पता लगाया है जो दूसरों के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके नया सिम चलाते थे। एक ही एक ही फोटो पहचान के साथ करीब 658 सिम कार्ड जारी किए गए थे। इस तरह के खेल सिम कार्ड वेंडर की मिलीभगत से होता है।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आपके आधार का वेरिफिकेशन होता है तो उसकी एक हिस्ट्री बनती है। इस हिस्ट्री से आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है। आइए इसे ऑनलाइन चेक करने का तरीका बताते हैं...
सबसे पहले आप uidai की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं। यहां आपको 'Aadhaar Authentication History' का विकल्प दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना है। यह विकल्प आपको माय आधार सेक्शन में दिखेगा। इसके अलावा आप https://resident.uidai.gov.in/aadhaar-auth-history इस लिंक पर क्लिक करके सीधे जा सकते हैं।
- Google Alert: तुरंत अपडेट करें अपना क्रोम ब्राउजर, नहीं तो हैकर्स के हाथ में पहुंच जाएगी निजी जानकारी
- Threads: एक लंबे इंतजार के बाद थ्रेड में आया सबसे खास फीचर, अब कुछ भी सर्च करना होगा आसान
- सावधान: सरकार ने इन सात YouTube चैनल को बताया फर्जी, कहा- इनसे दूर ही रहें, किसी तरह के झांसे में न आएं
- अलर्ट: मेटा ने अमेरिका में डिलीट किए हजारों फेसबुक अकाउंट, भारत के लिए भी है चेतावनी