काम की बात: WhatsApp से ऐसे बुक करें मेट्रो का टिकट, एप से ही हो जाएगा पेमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Jan 2024 01:14 PM IST
सार

आप बहुत ही आसानी से WhatsApp के जरिए दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं और बिना टिकट का प्रिंट आउट लिए व्हाट्सएप टिकट दिखाकर ही यात्रा कर सकते हैं। आइए इसका तरीका बताते हैं...

विज्ञापन
How To Book Delhi Metro Ticket On WhatsApp know In Hindi
delhi metro whatsapp Ticket - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दिल्ली मेट्रो ने पिछले साल ही WhatsApp से टिकट बुक करने की सुविधा दी है। कई लोग इसके बारे में जानते हैं लेकिन कई लोगों को अभी भी इसकी जानकारी नहीं है, इसलिए वे टिकट के लिए लंबी लाइन में आज भी नजर आ रहे हैं। आप बहुत ही आसानी से WhatsApp के जरिए दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं और बिना टिकट का प्रिंट आउट लिए व्हाट्सएप टिकट दिखाकर ही यात्रा कर सकते हैं। आइए इसका तरीका बताते हैं...

    दिल्ली मेट्रो का WhatsApp आधारित टिकट सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है। यह पूरा काम एक चैटबॉट के जरिए पूरा होगा। मेट्रो टिकट बुक करने के लिए अपने फोन में +91-9650855800 नंबर सेव कर लें।

    विज्ञापन
    1. व्हाट्सएप एप में जाकर 9650855800 पर hi लिखकर भेजें।
    2. अब अपनी भाषा का चयन करें।
    3. इसके बाद "Buy Ticket" के बटन पर क्लिक करें।
    4. अब उस स्टेशन का नाम डालें जहां से आपको यात्रा करनी है।
    5. अब उस स्टेशन का नाम डालें जहां तक आपको यात्रा करनी है।
    6. इसके बाद पेमेंट करें और टिकट प्राप्त करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें