Holi 2022: आईफोन 13 प्रो से फोटोग्राफी के लिए बेस्ट टिप्स, यादगार हो जाएंगी इस होली की तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Mar 2022 05:21 PM IST
सार

सिनेमेटिक मोड में कैमरा ऑटोमेटिक दो सब्जेक्ट के बीच फोकस और डीफोकस होता है। इस मोड में आपको कई सारे फिल्टर्स भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Holi 2022 iPhone 13 Best Photography Tips and Tricks
iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    पहले होली में हुड़दंग होता था और आज फोटोग्राफी होती है। किसी भी त्योहार के हर एक पल को लोग कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं, हालांकि फोटो को प्रिंट कराकर एलबम बनाने वालों की संख्या आज भी कम ही है। वैसे आज के दौर में फोटोग्राफी का तरीका बदल गया है। पहले कैमरे से फोटोग्राफी होती थी और लोगों के पास ऐसे-ऐसे स्मार्टफोन हैं जो कैमरे को सीधी टक्कर देते हैं। आप में से भी अधिकतर लोग मोबाइल से ही फोटोग्राफी करते हैं और इस होली भी करेंगे ही। कई लोगों के पास आईफोन 13 सीरीज का फोन होगा। वैसे तो आप अपने फोन के फीचर्स के बारे में जानते ही होंगे, फिर भी चलिए हम आपको होली 2022 में आईफोन 13 PRO या MAX से फोटोग्राफी के कुछ टिप्स बताते हैं...

    iphone 13 pro
    iphone 13 pro - फोटो : apple

    आईफोन होली की फोटोग्राफी के लिए इसलिए सबसे खास है कि इसमें आपको IP68 की रेटिंग मिलती है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि पानी और रंग का फोन पर असर नहीं होगा। इसके अलावा आईफोन की बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी होती है तो यदि होली के हुड़दंग में आपका फोन गिर भी जाता है तो ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है।

    विज्ञापन
    iphone 13 CINEMATIC MODE
    iphone 13 CINEMATIC MODE - फोटो : amarujala

    सिनेमेटिक मोड

    आईफोन 13 सीरीज के साथ एपल ने सिनेमेटिक मोड दी है जो कि वीडियोग्राफी के लिए है। सिनेमेटिक मोड का सपोर्ट iPhone 13 Pro Max, iPhone 13 Pro, iPhone 13, iPhone 13 mini में मिलेगा। सिनेमेटिक मोड आपको कैमरे के साथ अलग से मिलेगा। सिनेमेटिक मोड पर क्लिक करने के बाद आप f बटन पर क्लिक करके डेफ्थ ऑफ फील्ड को कंट्रोल कर सकते हैं। सिनेमेटिक मोड में कैमरा ऑटोमेटिक दो सब्जेक्ट के बीच फोकस और डीफोकस होता है। इस मोड में आपको कई सारे फिल्टर्स भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें