Safety Tips: आपके फोन में भी ऑन हैं प्ले स्टोर की ये सेटिंग्स? तुरंत करें बंद, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Play Store Settings:
आजकल एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर सिर्फ एप डाउनलोड और अपडेट करने का प्लेटफॉर्म समझते हैं, लेकिन वास्तव में इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं। जो आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा बढ़ाने, प्राइवेसी बेहतर करने और अनावश्यक खर्च से बचाने में मदद कर सकते हैं। जानिए ऐसी चार सेटिंग्स, जो आपके फोन को ज्यादा सुरक्षित बना सकती हैं और अनचाहे खर्च से भी बचा सकती हैं।

विस्तार
Google Play Store Tips:
आज के डिजिटल दौर में शायद ही कोई ऐसा एंड्रॉयड यूजर होगा जो गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल न करता हो, लेकिन 90% लोग इसे केवल एप्स डाउनलोड करने का एक जरिया मानते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्ले स्टोर सिर्फ एक स्टोर नहीं, बल्कि आपके फोन का सुरक्षा कवच है। अगर आप इसकी कुछ खास सेटिंग्स को सही तरीके से मैनेज करना सीख जाएं, तो आप अपनी प्राइवेसी और फोन की स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
1. Activity Tracking बंद कर बढ़ाएं अपनी प्राइवेसी
अगर आपको लगता है कि गूगल आपकी ऑनलाइन गतिविधियों के आधार पर विज्ञापन दिखाता है, तो आप इसे आप कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...इसके लिए अपने गूगल अकाउंट की डाटा एंड प्राइवेसी में जाएं।फिर एड पर्सनलाइज्ड पर क्लिक करें।इसके बाद चाहें तो वेब एंड एप एक्टिविटी भी डिसेबल कर सकते हैं।इससे आपकी ऑनलाइन गतिविधियों के आधार पर कम पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखाई देंगे और प्राइवेसी बेहतर रहेगी।
2. प्ले प्रोटेक्ट को हमेशा रखें ऑन
गूगल प्ले प्रोटेक्ट एंड्रॉयड का इनबिल्ट सिक्योरिटी फीचर है, जो समय-समय पर आपके फोन में इंस्टॉल एप्स को स्कैन करता है। अगर किसी एप में वायरस, मैलवेयर या अन्य सुरक्षा जोखिम मिलता है, तो यह आपको अलर्ट देता है और जरूरत पड़ने पर उस एप को हटाने की सलाह भी देता है। इसे ऑन करने का तरीका इस प्रकार है...गूगल प्ले स्टोर खाेलें।प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।प्ले स्टोर में जाएं।स्कैन एप्स विद प्ले प्रोटेक्ट विकल्प को Enable कर दें।
3. अनइंस्टॉल किए गए एप्स का बचा हुआ डेटा हटाएं
कई बार एप हटाने के बाद भी उससे जुड़ा कुछ डेटा फोन में बना रहता है, जिससे स्टोरेज अनावश्यक रूप से भर सकता है। समय-समय पर प्ले स्टोर और गूगल अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर पुराने और इस्तेमाल न होने वाले एप्स का डेटा हटाना बेहतर रहता है। इससे स्टोरेज व्यवस्थित रहती है और अनावश्यक फाइलें जमा नहीं होतीं।
4. बेकार सब्सक्रिप्शन समय रहते कैंसिल करें
कई यूजर्स किसी ऐप का फ्री ट्रायल या पेड सब्सक्रिप्शन लेते हैं और बाद में उसे भूल जाते हैं। ऐसे में हर महीने ऑटोमैटिक भुगतान कटता रहता है।
इसे चेक करने के लिए इसे करें..गूगल प्ले स्टोर खोलें।प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।पेमेंट एंड सब्सक्रिप्शन में जाएं।सब्सक्रिप्शन खोलें।जिन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें कैंसिल कर दें।इससे अनचाहे ऑटो-पेमेंट से बचा जा सकता है।
क्यों जरूरी हैं ये सेटिंग्स?
इन फीचर्स का सही इस्तेमाल करने से आपके फोन की सुरक्षा बेहतर हो सकती है। मैलवेयर वाले एप्स से बचाव होता है। ऑनलाइन प्राइवेसी मजबूत होती है। बेकार सब्सक्रिप्शन पर होने वाला खर्च रुक सकता है। स्टोरेज अधिक व्यवस्थित रहती है।