काम की बात: भूकंप आने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, अपने फोन में तुरंत करें यह सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Sep 2023 11:59 AM IST
सार

गूगल भूकंप के लिए दो तरह का अलर्ट भेजेगा। पहला अलर्ट हल्के झटके के लिए होगा। यदि आपका फोन डू नॉट डिस्टर्ब मोड में है तो इस अलर्ट के आने के बाद आपका फोन रिंग नहीं करेगा। दूसरा अलर्ट तेज झटकों के लिए होगा।

विज्ञापन
Google launches earthquake alerts on Android in India Here how to turn it on in smartphone
earthquake alerts on phone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्राकृतिक आपदा आज भी इंसानों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत होती है। विज्ञान के इतने विकास के बाद भी प्राकृतिक आपदा के बारे में पहले सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है। हां, एक अनुमान जरूर लग जाता है। आमतौर पर बारिश और खराब मौसम की जानकारी तो पहले मिल जाती है लेकिन भूकंप जैसे आपदा के बारे में पहले से अलर्ट नहीं मिल पाता है। अब Google इसके लिए आगे आया है।

    गूगल ने अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक नया फीचर जारी किया है। गूगल ने कहा है कि स्मार्टफोन भूकंप के बारे में पहले अलर्ट दे सकता है। गूगल के मुताबिक एंड्रॉयड स्मार्टफोन के एक्सेलेरेटर जैसे सेंसर भूकंप के आगामी झटकों का पता लगा सकते हैं। इन्हें छोटे भूकंपमापी यंत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल ने एंड्रॉयड के इस फीचर को अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम नाम दिया है।

    विज्ञापन

    गूगल ने अपने एक बयान में कहा है कि स्मार्टफोन में भूकंप का अलर्ट देने के लिए वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के साथ बातचीत कर रहा है। यह अलर्ट फोन में सपोर्ट करने वाली सभी भाषाओं और स्थानीय भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें