क्या आप गूगल क्रोम में लॉगिन हैं? जानिए इस फीचर के बारे में

कनिष्क कश्यप, साइबर एक्सपर्ट, अमर उजाला के लिए
Fri, 10 Jun 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
 google chrome sync across devices
फोटो : GettyImages

    अगर आप घर, ऑफिस और मोबाइल फोन पर गूगल क्रोम ब्राउजर से इंटरनेट सर्फिंग करते हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाएं। यदि आपने 'सिंक्रोनाइज ब्राउजिंग एक्रोस डिवाइसेस' ऑप्‍शन पर क्लिक किया हुआ है, तो क्रोम आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री इन सब जगहों पर शेयर कर सकता है।

    आपने अक्सर देखा भी होगा कि जो वेबसाइट आप घर या फोन पर ओपन कर रहे होते हैं, क्रोम उन कीवर्ड को प्रमुखता से दिखाता है। इस ब्राउजर पर यदि हिस्ट्री चेक करें, तो क्रोम उस ब्राउजिंग के रिकॉर्ड भी शो करता है, जिसकी ‌सर्फिंग किसी दूसरे सिस्टम पर की हो।

    विज्ञापन

    अगर आपके घर या ऑफिस के कंप्यूटर सिस्टम को और भी लोग शेयर करते हैं और आप अपनी ब्राउजिंग हिस्ट्री किसी से शेयर नहीं करना चाहते, तो थोड़ा अलर्ट रहें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपका जीमेल अकाउंट गूगल की सभी सेवाओं का एकांउट होता है, जिससे आपकी हिस्ट्री गूगल में सेव होती रहती है। गूगल ये सभी इंफोर्मेशन के रिकॉर्ड अपने सर्वर पर सेवर करता है।

    क्रोम बुकमार्क, पासवर्ड और हिस्ट्री सेव करने के लिए तो यह सही है, लेकिन यदि आपका कंप्यूटर कोई और भी शेयर करता है, तो इससे कुछ पर्सनल और सीक्रेट चीजें दूसरों के हाथ लग सकती हैं और अकाउंट हैक होने का खतरा भी बढ़ता है।

    इसलिए क्रोम पर सीक्रेट या पर्सनल काम करते हुए गूगल की क्रोम सेटिंग में जाकर 'सिंक्रोनाइज ब्राउजिंग एक्रोस डिवाइसेज' ऑप्‍शन को बंद कर दें। इससे आपकी इंटरनेट एक्सेस हिस्ट्री सभी प्लेटफॉर्म पर शेयर होने का खतरा नहीं रहेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें