काम की बात: Gmail पर Spam Email से हैं परेशान, जानें ये आसान तरीका
दुनिया भर में 150 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स जीमेल का उपयोग करते हैं। हैकर्स जीमेल पर फिशिंग वेबसाइट्स और स्पैम के जरिए डाटा चुरा रहे हैं, और धोखाधड़ी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

विस्तार
आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हैकर्स अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ जीमेल पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं, क्योंकि दुनिया भर में 150 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स जीमेल का उपयोग करते हैं। हैकर्स जीमेल पर फिशिंग वेबसाइट्स और स्पैम के जरिए डाटा चुरा रहे हैं, और धोखाधड़ी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यदि आप भी जीमेल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह रिपोर्ट आपको लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जीमेल की कुछ ऐसी टिप्स देने वालें हैं, जिनकी मदद से आप न सिर्फ आसानी से Spam Email को रोक पाएंगे बल्कि ऑनलाइन फ्रॉड से भी बचे रहेंगे। चलिए जानते हैं...
Spam Email के लिए फिल्टर का यूज करें

Spam Email को खोजने और हटाने के लिए आप जीमेल फिल्टर का यूज भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको जीमेल के सर्च बॉक्स में जाना है और unsubscribe टाइप करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जीमेल सभी अनसब्सक्राइब और स्पैम मेल की पूरी लिस्ट दिखा देगा। आपको इन सब ईमेल को सिलेक्ट करके तीन डॉट्स (More) पर क्लिक करना है और फिल्टर मैसेज लाइक दीस ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें स्पैम ईमेल को अपने आप डिलीट करने का ऑप्शन भी शामिल है। ध्यान रखें इस लिस्ट को एक बार चैक जरूर कर लें, ताकी आपके जरूरी और महत्वपूर्ण ईमेल डिलीट न हो जाएं।
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के आसान तरीका यह भी है कि आप दो अलग-अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें, जिसमें एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी ईमेल आईडी हो सकती है। यानी की आप जब ऑनलाइन शॉपिंग, टिकट बुकिंग या किसी अन्य वेबसाइट पर विजिट करें तो सेकेंडरी ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राइमरी ईमेल को स्मार्टफोन, बैंक और ऑफिशियल वर्क के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप प्राइमरी ईमेल को काफी हद तक ऑनलाइन स्पैम से बचा सकेंगे और फ्रॉड से भी सुरक्षित रहेंगे।