Gmail का कमाल: अब फालतू मेल होंगे छू मंतर, आ गया शानदार फीचर!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 29 Apr 2025 04:27 PM IST
सार

Gmail Tips And Tricks:

कैसा हो अगर Gmail पर सिर्फ एक क्लिक में सारे फालतू मेल्स गायब हो जाएं? Gmail ने आपकी इस झंझट को खत्म करने के लिए एक जबरदस्त फीचर लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
gmail new manage subscription feature will remove unwanted email subscriptions
Gmail - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आपका Gmail इनबॉक्स हर दिन ऑफर्स, डिस्काउंट्स, एप अपडेट्स और जाने कितनी अंजान सब्सक्रिप्शन मेल्स से भरता जाता है। हर सुबह जब आप जरूरी मेल चेक करने बैठते हैं और तो आधा वक्त उन बेकार के प्रमोशनल मैसेजेस को हटाने में बर्बाद हो जाता है। फालतू के प्रोमोशनल मेल्स न केवल आपके समय को बर्बाद करते हैं बल्कि इनबॉक्स में स्पेस को भी भरते रहते हैं।

    तो कैसा हो अगर सिर्फ एक क्लिक में ये सारे फालतू मेल्स गायब हो जाएं? क्योंकि Gmail ने आपकी इस झंझट को खत्म करने के लिए एक जबरदस्त फीचर लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं आप Gmail पर आने वाले बेकार के इमेल्स से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

    विज्ञापन

    ये नया फीचर कैसे करेगा आपकी मदद?

    Gmail का नया ‘Manage Subscriptions’ फीचर एक तरह से आपका इनबॉक्स क्लीनर है। ये आपको वो सारे मेल्स एक साथ दिखा देगा जो आपने कभी न कभी सब्सक्राइब किए थे – चाहे किसी शॉपिंग वेबसाइट पर कुछ खरीदा हो या किसी ऐप का ट्रायल लिया हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सबसे बड़ी बात ये है कि अब हर मेल को एक-एक कर के खोलकर ‘Unsubscribe’ करने की झंझट नहीं होगी। बस फीचर पर क्लिक कीजिए और सारे सब्सक्रिप्शन मेल्स आपके सामने हाज़र हो जाएंगे। अब आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन सा मेल जरूरी है और किसे बिना सोचे समझे बाय-बाय कहना है।

    कैसे करें इसका इस्तेमाल?

    इस शानदार फीचर का फायदा उठाने के लिए किसी ट्यूटोरियल या सेटिंग्स के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। Gmail एप या डेस्कटॉप वर्जन दोनों पर यह फीचर मौजूद है।

    आपको बस अपना Gmail खोलना है और इनबॉक्स के लेफ्ट साइड में Promotions, Social या Spam सेक्शन में जाकर ‘Manage Subscriptions’ का ऑप्शन ढूंढ़ना है। यहां क्लिक करते ही आपके सभी सब्सक्रिप्शन मेल्स एक साथ सामने आ जाएंगे। अब आप आसानी से चुन सकते हैं कि किन मेल्स को रखना है और किन्हें हमेशा के लिए अलविदा कहना है।

    साफ-सुथरा होगा इनबॉक्स

    Gmail का यह नया टूल न सिर्फ आपके इनबॉक्स को हल्का बनाएगा, बल्कि आपकी डेली प्रोडक्टिविटी भी बढ़ाएगा। अब जरूरी मेल्स छूटने का डर नहीं होगा और समय की बर्बादी भी नहीं होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें