Gemini AI: न्यू ईयर रेजोल्यूशन अब नहीं होंगे फेल, Gemini बनेगा आपका पर्सनल कोच, बस देने होंगे ये 10 प्रॉम्प्ट्
Smart Planning with AI: नया साल आते ही लोग फिटनेस, करियर या नई स्किल्स के संकल्प लेते तो हैं, लेकिन ये पूरे नहीं हो पाते। इसे देखते हुए जेमिनी 10 दमदार प्रॉम्प्ट्स लेकर आया है। जिसकी मदद से आप अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन को बेहतर प्लान, ट्रैक और लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। जानें वे प्रॉम्प्ट्स ?

विस्तार
नया साल आते ही हम जोश में ढेरों संकल्प (Resolutions) तो ले लेते हैं, लेकिन सही प्लानिंग की कमी की वजह से कुछ ही हफ्तों में वे दम तोड़ देते हैं, लेकिन साल 2026 में गूगल का एआई मॉडल जेमिनी इस समस्या का समाधान लेकर आया है। गूगल ने 10 ऐसे पावरफुल प्रॉम्प्ट्स (Prompts) साझा किए हैं, जो आपके फिटनेस, करियर, बजट और नई भाषा सीखने जैसे लक्ष्यों को एक व्यवस्थित प्लान में बदल सकते हैं। यानी की अब आप जेमिनी को केवल एक चैटबॉट की तरह नहीं, बल्कि एक पर्सनल कोच और एक्सपर्ट प्लानर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google Gemini कैसे करेगा मदद?
इसमें जेमिनी आपकी जरूरत, समय और लक्ष्य के अनुसार डिटेल्ड प्लान, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, शेड्यूल और रिमाइंडर तैयार कर सकता है।
जानिए Google Gemini के दमदार प्रॉम्प्ट्स
1. फिटनेस और हेल्थ के लिए
अगर आपका लक्ष्य फिट रहना या मैराथन दौड़ना है, तो जेमिनी आपके लिए पर्सनल ट्रेनिंग प्लान बना सकता है। इसके लिए आपको नीेचे दिया गया प्रॉम्प्ट डालना होगा बस। इसके बाद आपके स्क्रीन पर पूरी प्लानिंग आ जाएगी।
Prompt: I want to run the New York City marathon in 6 months. I recently finished a half marathon in 2 hours, and I can train 5 days a week. Create a monthly training plan that will help me continue to build my endurance.
2. घर की सफाई और ऑर्गनाइजेशन होगा आसान
घर को व्यवस्थित करना अक्सर भारी काम लगता है। जेमिनी इसे छोटे-छोटे टास्क में बांट सकता है। इसके लिए आपको ये प्रॉम्प्ट डालना होगा।
Prompt: I want to organize and declutter my apartment this month. Create a 30-day plan that breaks the process into simple, daily tasks that take no more than 20 minutes each and won’t require me to purchase any new items.
3. नई भाषा सीखने के लिए ये प्रॉम्प्ट
नई भाषा सीखने के लिए जेमिनी एक पूरा लर्निंग प्लान, क्विज और फ्लैशकार्ड्स भी बना सकता है। बस इसके लिए ये डालें-
Prompt: I’d like to learn basic French. Generate a 30-day guided learning plan for these topics and create an interactive multiple-choice quiz on the verb conjugations. Please also generate a set of flashcards for the 50 phrases.
4.करियर और इंटरव्यू की तैयारी के लिए ये बेहतर
जेमिनी इंटरव्यू की प्रैक्टिस से लेकर फीडबैक तक दे सकता है। इसके लिए ये प्रॉम्प्ट डालकर आप स्वयं को जांच सकते हैं-
Prompt: I have a job interview next week for [role]. Simulate a live, conversational interview with me, focusing on behavioral questions. Second, create a detailed feedback report after I upload my video rehearsal, analyzing my speaking pace, body language and use of filler words.
5. हेल्दी डाइट और मील प्लानिंग जरूरी
हेल्दी खाने के लिए जेमिनी आपका साप्ताहिक मील प्लान भी बना सकता है। जो आपकी सेहत के लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप ये प्रॉम्प्ट टाइप करें।
Prompt: I want to eat healthier. Every Sunday at 9 a.m., please create a 7-day, high-protein and vegetarian-friendly dinner plan. I have about 45 minutes to cook each night. Include a grocery list for the week.
6. बजट और पैसों की प्लानिंग
आजकल बजट की समस्या आम हो गई है। लोग कमाते तो हैं, लेकिन बचा नहीं पाते। लेकिन जेमिनी के इस प्रॉम्प्ट से आप सेविंग भी कर सकते हैं। इसके बाद जेमिनी खर्चों का विश्लेषण कर बचत के सुझाव भी देता है।
Prompt: Analyze the uploaded Google Sheet containing my monthly spending for the last quarter and identify 3 areas of non-essential spending. Suggest practical weekly budgeting rules I can immediately implement to save 15%.
7. पढ़ने की आदत और अच्छी बुक लिस्ट
अगर आप सालभर में किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो जेमिनी आपकी रीडिंग लिस्ट और शेड्यूल बना सकता है। इसके लिए ये टाइप करें-
Prompt: I want to read 12 business books in 2026. Schedule a recurring action for the first of every month: Suggest a list of 5 non-fiction titles related to advertising and create a sample monthly reading and review schedule.
8. बुरी आदत छोड़ने में मदद
हर किसी में कुछ न कुछ बुरी आदतें होती है, लेकिन कभी-कभी लोग तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं छोड़ पाते । इसके लिए जेमिनी ट्रिगर और समाधान बता सकता है।
Prompt: I want to reduce my phone screen time by 2 hours a week. Outline a 'Habit Replacement Plan' that identifies my typical trigger times and suggests a positive alternative activity for each.
9. क्रिएटिविटी और जर्नलिंग के लिए
लिखने की आदत डालने के लिए जेमिनी आसान जर्नलिंग आइडियाज देता है। इसके लिए बस ये टाइप करें और आपका काम हो जाएगा।
Prompt: Give me 7 unique, one-sentence journaling prompts for the week that encourage reflection on my goals and progress.
10. लंबे समय तक आदत बनाए रखने का प्लान
जोश में किसी काम को ठान तो सब लेते हैं, लेकिन उस पर लंबे समय तक काम करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर आपके पास सही प्लानिंग हो तो वो भी संभव हो सकता है। इसे जेमिनी आपको भविष्य के लिए भी तैयार कर सकता है।
Prompt: It's July 1st. I've successfully maintained my resolution to [resolution name] for 6 months. Create a 3-part maintenance plan to help me make this a permanent habit and set a bigger goal for the rest of 2026.