Ford Recall Alert: फोर्ड ने बुलाईं 5.48 लाख से ज्यादा गाड़ियां, सुरक्षा को लेकर फंसा पेच; जानें क्या है खामी

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 12 Jun 2026 04:08 PM IST
सार

Ford SUV Recall:

क्या आपकी एसयूवी में भी कोई ऐसा पार्ट है, जो चोट की वजह बन सकता है। फोर्ड ने एक छोटी, लेकिन गंभीर समस्या को देखते हुए अपनी लाखों गाड़ियों को रिकॉल किया है।आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और इसका किन मॉडल्स पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Ford Recalls Over 548,000 SUVs Over Sharp Interior Trim Injury Risk
फोर्ड रिकॉल - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Ford Expedition Recall

    : कारों में सुरक्षा को लेकर एक छोटी सी खामी भी किसी के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फोर्ड मोटर कंपनी ने अमेरिका में अपनी करीब 5.48 लाख से ज्यादा वाहनों को रिकॉल करने का फैसला लिया है। इन गाड़ियों के केबिन के अंदर मौजूद सेंटर कंसोल के एक हिस्से में समस्या पाई गई है, जो यात्रियों के लिए खतरा बन सकती है।

    क्यों वापस बुलाने पड़ रहे हैं इतने वाहन?

    Ford Recall Alert: फोर्ड ने बुलाईं 5.48 लाख से ज्यादा गाड़ियां, सुरक्षा को लेकर फंसा पेच; जानें क्या है खामी

    किन वाहनों पर पड़ा असर?

    • यह रिकॉल 2018 से 2024 मॉडल वर्ष के कुछ फोर्ड एक्सपीडिशन वाहनों को प्रभावित करता है। इसमें कुल मिलाकर लगभग 5,48,463 गाड़ियां शामिल हैं।
    • NHTSA की जानकारी के मुताबिक, समस्या सेंटर कंसोल के क्रोम ट्रिम पार्ट से जुड़ी है। जांच में पता चला कि सप्लायर की ओर से तैयार किया गया यह हिस्सा फोर्ड के तय मैन्युफैक्चरिंग पैरामीटर्स के अनुसार नहीं बनाया गया था।
    • यही वजह है कि समय के साथ इसकी सतह पर बुलबुले बनने और परत उखड़ने की समस्या सामने आई।

    यात्रियों के लिए कितना बड़ा खतरा?

    • हालांकि यह समस्या सुनने में छोटी लग रही है, लेकिन असल में यह बड़ी परेशानी भरी हो सकती है। यह समस्या केबिन के अंदर मौजूद तेज धार वाले किनारे यात्रियों के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा करती है।
    • खासकर हाथ या शरीर के संपर्क में आने पर कटने या चोट लगने की आशंका रहती है। इसीलिए फोर्ड ने संभावित जोखिम को देखते हुए प्रभावित वाहनों को बुलाने का फैसला किया है, ताकि खराब पार्ट को बदला या ठीक किया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।Ford Recall, Ford Expedition Recall, Ford SUV Recall, NHTSA Recall, Ford Expedition 2024, Vehicle Recall News, Car Safety Issue, Ford Center Console Problem, Automobile News, SUV Recall
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें